रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3261 में पहली बार “Best Media Coverage Awards” की ऐतिहासिक पहल

“आभार मित्रों का” समारोह में होगा मीडिया एवं पब्लिक इमेज डायरेक्टर्स का सम्मान

जबलपुर। रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3261 में रोटरी वर्ष 2025-26 के दौरान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटे अमित पल्लवी जायसवाल के प्रेरणादायी नेतृत्व में पहली बार “Best Media Coverage Awards” की अभिनव शुरुआत की गई है। यह सम्मान क्लबों के Public Image Directors एवं उत्कृष्ट मीडिया कार्य करने वाले साथियों को प्रदान किया जाएगा।
डिस्ट्रिक्ट के इतिहास में यह पहली बार है जब मीडिया कवरेज एवं पब्लिक इमेज को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस प्रकार की विशेष अवॉर्ड कैटेगरी प्रारंभ की गई है। इस पहल से पूरे डिस्ट्रिक्ट में रोटरी गतिविधियों को व्यापक मीडिया कवरेज प्राप्त हुआ तथा रोटरी की Public Image को नई पहचान मिली।
यह पुरस्कार वितरण समारोह “आभार मित्रों का” के अंतर्गत रविवार, 7 जून 2026 को प्रातः 10:00 बजे से रायपुर में आयोजित किया जाएगा।
पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीडीजी रोटे हरजीत हुरा ने इस पहल की सराहना करते हुए सभी क्लब अध्यक्षों एवं क्लब Public Image Directors को बधाई दी तथा डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटे अमित पल्लवी जायसवाल को इस उत्कृष्ट एवं दूरदर्शी पहल के लिए विशेष शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
डिस्ट्रिक्ट मीडिया चेयरमैन रोटे नितिन जैन एवं को-चेयरमैन रोटे पंकज माहेश्वरी , रोटे सहिंता चंद, रोटे मनोज राय, रोटे सुनील दुबे, रोटे सुनील ख्याल एवं रोटे नरेंद्र सिंह सहित पूरी मीडिया टीम द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार डिस्ट्रिक्ट असेंबली के दौरान घोषित इस अवॉर्ड कैटेगरी को लेकर सभी क्लबों में उत्साह का वातावरण है तथा इसे रोटरी Public Image को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाने वाला ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound