
इंदौर । दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद इंदौर की महावीर बाग में सम्पन्न साधारण सभा एवं शपथ विधि समारोह में संसद के अध्यक्ष आनंद गोधा एवं महामंत्री हर्ष जैन ने करतल ध्वनि के बीच धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू एवं प्रवीण जैन को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया। पद एवं गोपनीयता की शपथ पूर्व न्यायाधीश श्री एन के जैन ने दिलाई। इस अवसर पर अमित कासलीवाल हंसमुख गांधी, एमके जैन, टी के वेद, शेखर छाबड़ा अक्षय कासलीवाल डॉ जैनेंद्र जैन, पूर्व डीएसपी डीके जैन आदि समाज श्रेष्ठी उपस्थित थे सभी ने दद्दू एवं जैन का स्वागत कर बधाई दी।