कालूखेड़ा में जैन दिवाकर कस्तूर स्थानक भवन का लोकार्पण

कालूखेड़ा (अभय सुराणा) । धर्म स्थान संस्कृति का प्रतिनिधित्व करते हैं किसी भी धर्म का स्थान हो वह संस्कृति का प्रतिनिधित्व करता है जिस स्थान पर ना ताला हो ना जाला हो कभी भी ताला नहीं लगना चाहिए धर्म स्थान पवित्र होते हैं धर्म के स्थान लौकिक कार्यों के लिए नहीं होना चाहिए एक छोटा सा बीज विशाल वट वृक्ष को जन्म देता है वैसे ही एक छोटा सा दान धर्म दलाली का साधन बनता है धर्म स्थान वह पवित्र स्थान है जहां आत्म चिंतन आत्म मनन करता है धर्म स्थान आत्म सिद्धि का सोपान है इसको प्राप्त करने के लिए वातावरण का शुद्ध होना आवश्यक है एकांत में ही साधना होती है।
उपरोक्त प्रेरक प्रवचन पूज्य उपाध्याय डॉ गौतम मुनि जी महाराज साहब ने जैन दिवाकर कस्तूर स्थानक भवन कालूखेड़ा के लोकार्पण अवसर पर कहे इस पावन अवसर श्री वैभव मुनि जी महारा साहब ने कहां की आधुनिकता युक्त सुविधा युक्त धर्म स्थान की बात आती है उसमें भी राशि लगती है आप गांव वालों ने अपनी क्षमता के अनुसार जो भी योगदान दिया है हम आप सभी का अभिनंदन करते हैं।
पूज्य उप प्रवर्तक चंद्रेश मुनि जी महारा साहब ने धर्म स्थान पर अधिक से अधिक आकर धर्म करने का आवान किया है पूज्य प्रवर्तक श्री विजय मुनि जी महाराज साहब ने इस पावन अवसर पर पूज्य गुरुदेव श्री रमेश मुनि जी महारा साहब को याद करते हुए कहा कि गुरुदेव को छोटे-छोटे गांव साधना के लिए अच्छे लगते थे इसलिए उनका जोर स्थानक निर्माण का होता था इस अवसर पर निर्भीक वक्ता पूज्य महासती डॉ मधुबाला जी महाराज साहब के पत्र का वाचन मनोहर मेहता ने किया। स्वागत गीत प्रियल भंडारी एवं श्रीमती सरिता भंडारी ने किया शब्दों से अतिथियों का स्वागत संजय कटारिया ने किया पुणे से पधारे स्थानक का उद्घाटन करने वाले श्री बालासाहेब धोखा, के.के. सिह कालूखेड़ा, राकेश मेहता,सुजानमल कोचट्टा, जयंतीलाल दख, अभय चोरडिया, मनसुख लोढा, प्रवीण रांका, सुशील चपडोद, चंद्रप्रकाश ओस्तवाल ,पुखराज पारख, अजीत छिगावत, मनीष भटेवरा, श्रीपाल कोचट्टा , बसंतीलाल चपलोद, विनोद लूनिया पारसमल बरडिया, संदीप रांका, शेखर नाहर का बहुमान कालुखेडा श्री संघ के भंवरलाल भंडारी ,हीरालाल भंडारी ,पुखराज भंडारी, विनोद कटारिया , कमलेश कटारिया, नागेश्वर नाहर ,कनक मोगरा, दिलीप भंडारी अंकित मोगरा, सुरेश मेहता ,जिनेंद्र मोगरा, संजय कटारिया, विपुल मेहता, राजेश भंडारी ,गौरव भंडारी, अभिषेक कटारिया ने किया कार्यक्रम का संचालन श्री संघ जावरा के पूर्व महामंत्री सुभाष टुकडिया एवं आभार प्रदर्शन विपुल मेहता ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound