
रतलाम । नेत्रदान के क्षेत्र में जनजागरूकता और सेवा के प्रति समर्पित नेत्रम संस्था के निरंतर प्रयासों से रतलाम शहर में नेत्रदान सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ इन उदार कार्यों से दो दृष्टिहीन व्यक्तियों को नई रोशनी मिलने की आशा जगी है
शहर सराय निवासी स्व. नंदकिशोर राठौड़ के सुपुत्र श्यामसुंदर राठौड़ के निधन उपरांत पुत्र भैरूलाल राठौड़, भरतलाल राठौड़ एवम परिजनो ने गोपाल राठौड़ पतरावाला,राजेन्द्र चौहान की प्रेरणा से नेत्रदान का निर्णय लिया।
नेत्रम संस्था के हेमन्त मूणत ने बताया कि परिजनों की सहमति मिलते ही रतलाम मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. अनीता मुथा को सूचना दी गई। उनके निर्देशन में नेत्र विभागाध्यक्ष डॉ. रिशेन्द्र सिसोदिया के नेतृत्व में नर्सिंग ऑफिसर राजवंत सिंह,ने राकेश पारगी एवम दिपक के सहयोग से नेत्रदान की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूर्ण किया। विशेष उल्लेखनीय यह है कि दोनों नेत्रदान के लिये टीम को दिवंगत के निवास स्थान तक पहुँचाने और पुनः मेडिकल कॉलेज पहुँचाने की संपूर्ण व्यवस्था नेत्रम संस्था के सदस्य सुशील मीनु माथुर, ने अपने निजी वाहन से की गई ।
नेत्रदान के दौरान हेमन्त मूणत,ओमप्रकाश अग्रवाल, ,गिरधारीलाल वर्धानी नवनीत मेहता, सुशील मीनु माथुर,गोपाल राठौड़ पतरा वाला, चंद्रशेखर परिहार चेतन चौहान राकेश पारगी,दिपक, सुभाष चौहान, कैलाशचंद्र जमादार,सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।नेत्रम संस्था एवम डॉ लक्ष्मीनारायण पांडे मेडिकल कालेज शासकीय नेत्र बैंक ने परोपकारी परिवारों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके मानवीय योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया। देहदान एवम नेत्रदान की महत्ता पर बल देते हुए जनजागरूकता अभियान को और अधिक गति देने का संकल्प दोहराया।