

बड़ावदा(शिरीष सकलेचा) । बुधवार को शहर कांग्रेस द्वारा विभिन्न समस्याओं को लेकर एक दस सूत्रीय मांगों का ज्ञापन राज्यपाल के नाम नायब तहसीलदार को सौंपा गया। कांग्रेसियों ने बस स्टैंड पर आलोट विधायक चिंतामणि मालवीय का पुतला भी फूंका। सरकार के खिलाफ जमकर नारे भी लगाए।पुतला दहन के दौरान पुलिस पुतला छिनने लगी तो कार्यकर्ता पुतला लेकर भागने लगे। जलता पुतला आगजनी की घटना को अंजाम दे सकता था। कांग्रेसियों ने समस्याओं के निराकरण के साथ साथ क्षेत्रीय विधायक पर भी कुछ मामलों पर आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की।
ये रखी मांगे…
राज्यपाल के नाम दिए ज्ञापन में बताया कि पेट्रोल डिजल की किमतो में बार बार वृद्धी होने से किसानो को भारी नुकसान हो रहा है जिसे राज्य सरकार के टेक्स कम कर राहत प्रदान की जावे।
सानो के समर्थन मूल्य मे गैहु विक्रय हेतु स्लॉट बुकिंग नही होने की समस्या आ रही है। जिससे किसान गेहूं बेचने से वंचित हो रहे है। तत्काल स्लॉट बुक कराए जाने की व्यवस्था की जावे।उज्जैन महांकाल मंदिर पार्किंग की भूमि को आलोट विधायक व उनकी फर्म द्वारा निजी कृषि भूमि बता कर खरीदा गया है। इसे निरस्त कर उक्त भूमि महांकाल पार्किंग व्यवस्था हेतु मन्दिर के सुपुर्द किया जावे क्योकि वहां सिंहस्थ पर्व होने से कई मकान तोडे गए है। इसलिए उक्त भूमि पार्किंग हेत मन्दिर को दी जावे और इसमें लिप्त दोषियो केखिलाफ कार्यवाही कीजावे।
आलोट विधायक द्वारा आलोट मे भी जमीन खरीद कर अपने निजी स्वार्थ हेतु अमृत 2 का न्यायालय का पैसा लगा कर रोड बनवाया गया। उस को निरस्त कर उनकेखिलाफ कार्यवाही कि जावे। होलडी से ठिकरीया तक मार्ग का डामरीकरण किया जावे यहा पूर्व में अधिकारीयो द्वारा मतदान से पूर्व वादा किया गया था उसके बाद ही मतदान हो पाया था परन्तु आज तक समस्या का समाधान नही हो पाया। ग्रामीण परेशान है।जावरा विकास खण्ड के आलोट विधान सभा क्षेत्र के बडावदा ब्लॉक के अन्तर्गत कई ग्रामो मे उपस्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण गुणवत्ता विहीन होने के कारण वे प्रारम्भ नही हो पा रहे है उसकी जांच कर उपस्वास्थ्य केंद्र चालु किये जावे । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरसी को जल्द प्रारंभ किया जावे।. म.प्र. विद्युत मण्डल द्वारा प्रतिवर्ष मेन्टेनेन्स किया जाता है परन्तु 11 के.व्ही. के वायर निच लटक रहे है जिसस किसानो के खैतो मे आग लगने से किसानो का नुकसान हुआ है। इसे अतिशीघ्र सुधारा जावे।
ग्राम पंचायत सादाखेडी के कार्यकाल मे हुए भ्रष्टाचार की जांच की जावे । ग्राम पंचायत उपलई में तत्कालीन विधायक मनोज चावला द्वारा यात्री प्रतिक्षालय बनवाया गया था जिससे उपलई सरपंच द्वारा उखाड कर फेंक दिया गया है। उसकी जांच कर सरपंच को अयोग्य घोषित किया जावे।
ये थे मौजूद….
नायब तहसीलदार भगवान सिंह ठाकुर को ज्ञापन देते समय राधेश्याम चौहान उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस रतलाम, प्रकाश चंद्र ररोतिया अध्यक्ष जिला कांग्रेस अजजा, राशिद खान पठान उपाध्यक्ष नगर परिषद ,श्यामलाल मालवीय अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस, रवि सिसोदिया उपाध्यक्ष जिला युवक कांग्रेस, विजय भट्ट शहर कांग्रेस अध्यक्ष, विरम सिंह गुर्जर जनपद सदस्य, गोपाल पाटीदार ब्लॉक अध्यक्ष किसान कांग्रेस, रामकिशन मकवाना, विनोद खारोल ,कमल गुरु, दिलीप कोठारी, उदय सिंह प्रकाश मालवीय, गोवर्धन लाल चौधरी, कैलाश पटेल, विकास जोशी, कचरू लाल महादेव बाबूलाल आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।