कन्या कौशल प्रशिक्षण में बालिकाओं को संस्था द्वारा पुरस्कृत किया गया


जावरा (अभय सुराणा) । भारत विकास परिषद शाखा जावरा द्वारा जीव दया प्रकल्प के अंतर्गत जंगली लसूडिया स्थित मछलियों के तालाब में 10 टैंकर पानी की व्यवस्था की गई। संस्था अध्यक्ष शेखर नाहर द्वारा स्वर्गीय श्री मदन लाल की नाहर एवं श्रीमती स्वर्गीय संगीता जी नाहर की स्मृति में यह जल सेवा की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष शेखर नाहर के कहा कि संस्था हर क्षेत्र में अनूठे कार्य करने का प्रयास कर रही हैं। जससे मानव सेवा एवं जन सेवा से हमारी संस्था नए आयाम चूमेगी।
संस्था अध्यक्ष ने बताया कि संस्था द्वारा इस वर्ष अब तक कई सेवा कार्य करने के लिए संकल्पित हैं। संस्था द्वारा अब तक इस वर्ष 9 नेत्रदान पूर्ण किये जा चुके है! साथ ही लसूड़िया जंगली में मछलियों के लिए 10 टैंकर पानी की व्यवस्था संस्था के माध्यम से की जा रही हैं। एक अन्य आयोजन में कन्या सशक्तिकरण पर बोलते हुए कहा कि बालिकाओं को ओर सशक्त बनाने के लिए संस्था को जो प्रयास करना होंगे वो संस्था द्वारा किये जायेंगे! भारत विकास परिषद जल्द ही बालिका आत्मरक्षा के लिए एक शिविर का आयोजन किया जाएगा। इधर भारत विकास परिषद महिला शाखा के द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर, कश्मीरी गली, जावरा में चल रहे सात दिवसीय कन्या कौशल प्रशिक्षण शिविर के अन्तिम दिवस पर संस्था द्वारा सभी 60 कन्याओ का स्वागत व उन्हें पुरस्कार वितरित किये।
इस आयोजन में भारत विकास परिषद के अध्यक्ष शेखर जी नाहर, निलेश जोशी, अनूप शर्मा, संजय कनोजिया, श्याम गवली, महिला प्रमुख रितु सिसोदिया, दिनेश सिसोदिया, मोनिका जोशी, शीतल मेहता, ज्योति जोशी आदि सदस्य मौजूद रहें। साथ ही संस्था द्वारा पधारें समस्त अतिथि महानुभाव का स्वागत व सम्मान किया गया। संचालन रितु सिसोदिया ने किया। आभार कोषाध्यक्ष निलेश जोशी ने माना ।