

रतलाम । गज ग्रहों से मुक्त कर समुद्र मंथन कर मोहिनी रुप धारण कर संसार को मोहित कर अपनी माया का दर्शन कराया । पृथ्वी की प्रार्थना पर देवकी वासुदेव के यहां कृष्ण अवतार लिया । उक्त बात भगवताचार्य श्री संजय जी ओझा (गामोठ जी) द्वारा अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमती प्रमिला परशुराम अग्रवाल परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत कथा के चतुर्थ दिवस कृष्ण जन्म उत्सव वृतांत के अवसर पर कहीं । कथा के प्रांरभ में श्रीमती चंचल सोरभ अग्रवाल द्वारा पोथी पूजन की गई । भागवत कथा में आज भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का सम्पूर्ण वृतांत श्री संजय जी ओझा द्वारा किया गया । देवकी वासुदेव विवाह के बाद उनकी आठो संतान के जन्म का विस्तृत रुप से वर्णन किया गया। जैसे ही कथा में भगवान का जन्म हुआ , पूरा पांडाल श्री कृष्ण के जयकारों से गूंज उठा । भक्तिमय संगीत में नंद के घर आंगन भयो जय कन्हैयालाल की भक्ति गीतों के साथ ही उपस्थित समस्त धर्मालुजन भजनों की संगीतमय सुर लहरियों पर भक्ति भाव से विभोर होकर नृत्य करने लगे । इस अवसर पर भगवान कृष्ण द्वारा माखन मटकी फोडऩे की लीला भी प्रस्तुति की गई । पूरा पांडाल भक्तिमय हो गया । अंत में आरती कर प्रसादी वितरण की गई ।
इस अवसर पर शांतिलाल चौधरी , गिरीश अग्रवाल,राजेन्द्र अग्रवाल , शलभ अग्रवाल, डॉ.अग्रवाल, संजय अग्रवाल,राजेश गोयल, साक्षी आकाश अग्रवाल तथा श्री पंचान अग्रवाल समाज महिला मंडल की सदस्यों सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं धर्मालुजन उपस्थित थे ।