रतलाम । शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने भारत रत्न, आधुनिक भारत के संविधान निर्माता ,गरीबों के मसीहा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर माल्यार्पण कर नगर वासियों को हार्दिक बधाई दी है।
श्री कटारिया ने बताया स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात भारत को एक सर्व समावेशी प्रगतिशील संविधान प्रदान करने एवं देश के करोड़ों दलितों में शोषण उत्पीड़न और असमानता से मुक्ति की भावना जगा कर उन्हें समाज में बराबरी में खड़े करने का श्रेय किसी को है ,तो वह डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी को है।
वर्तमान समय में एक दल विशेष के लोग संविधान की धज्जियां उड़ाते हुए लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं इस कारण देश में गंभीर संकट खड़ा हो गया है ऐसे समय में हम सबको ताकत से अंबेडकर जी के बताए हुए समरसता और समानता के मार्ग पर चलना है।