
दसरहल्ली/बैंगलोर । श्री पाश्र्व लब्धी धाम में परम पूज्य ज्योतिषाचार्य मुनिराज श्री जयप्रभ विजयजी म.सा. के शिष्यरत्न एवं आचार्य श्रीमद विजय ऋषभचन्द्र सुरीश्वरजी म.सा. के आज्ञानुवर्ति परम पूज्य मालवकेसरी मुनिराज श्री हितेशचन्द्र विजयजी म.सा. एवं मुनिराज श्री दिव्यचन्द्र विजयजी म.सा के शुभ आशीर्वाद से जैन श्वेताम्बर मंदिर दसरहल्ली पर नुतन वर्ष पर महा मंगलकारी मांगलिक का आयोजन सम्पन्न हुआ । इस अवसर पर श्री राजेन्द्र जैन तिथि दर्पण का विमोचन हुआ। कल दिनांक 15 अप्रैल 2021 को मुनिश्री ओखलीपुरम पधारेंगे। वे यहाँ पर 2 दिन विराजमान रहेंगे ।