माहेश्वरी भवन केंद्र पर 1100 लोगो को टीके लगे
रतलाम । टीका उत्सव के अंतर्गत श्री माहेश्वरी समाज के तत्वावधान में जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से श्री माहेश्वरी भवन कसारा बाजार पर कोरोना टीकाकरण केंद्र पर अभी तक 1100 लोगो को कोरोना का टीका नि:शुल्क लगाया गया। आज विशेष काकानी परिवार के तीनों डॉक्टरों ने एक साथ सेंटर पर आकर टीका लगवाया, साथ ही अंतिम दिन पूर्व महापौर व समाज अध्यक्ष शेलेन्द्र डागा एवं द्वारकादास भंसाली ने दूसरा टीका लगवाया। श्री माहेश्वरी भवन केंद्र पर टीकाकरण व्यवस्था में स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष शेलेन्द्र डागा, डॉ बी.एल. तापडिय़ा, नरेंद्र बाहेती, द्वारकादास भंसाली, पवन सोमानी माधव काकानी, सुनील राठी, महेश भंसाली, द्वारकाधीश धूत, अंकित चांडक, आदित्य डागा, सुरेंद्र सुरेका-जिला संचालक, प्रवीण सोनी आदि उपस्थित रहे।