मोहन टाकीज पर जैन हेल्पलाइन द्वारा 547 लोगो का किया गया टीकाकरण

रतलाम । कोविड टीकाकरण अभियान के तहत प्रशाशन चिकित्सा विभाग के सहयोग से समग्र जैन समाज जैन हेल्पलाइन जैन सोशल ग्रुप द्वारा मोहन टाकीज पर चार दिन में 547 लोगों का टीकाकरण किया गया।
जैन हेल्पलाइन के महेन्द्र गादिया के अनुसार समाज की इस पहल से काफ़ी लोगो को लाभ मिला व समाज ने शाशन का सहयोग किया । इस अवसर पर टीकाकरण की टीम जिसमे वेरी फायर राकेश पडियार,ए एनम जुगनी रावत, आशा कार्यकर्ता उमा वर्मा, कविता सोलंकी,पूरे समय सेवा देने वाले करण वशिष्ट, प्रवीण उपाध्याय, आकाश गाँधी, का सम्मान मुकेश मेहता, हेमन्त कोठारी, जितेन्द्र चोपड़ा संदीप चौहान, धनपाल चपरोत, सुरेश सुराणा, महेन्द्र भंडारी,सुनिल सुराणा,अंकित कटारिया, श्रीकांत डोसी ,सुरेन्द्र गादिया, गोपी, सुशील गोरेचा आदि ने किया । कैम्प की व्यवस्था जे एस जी के प्रितेश गादिया, सौरभ छाजेड़ अंकित जैन, दीपेन्द्र कोठारी, सुनिल चपरोत, संजय मोदी प्रदीप डांगी आदि ने की।

Play sound