मास्क और दो गज की दूरी की अहमियत समझे

शहर के प्रमुख चौराहों पर नगर निगम ने दिया कोरोना से बचाव का संदेश

रतलाम 14 अप्रैल । नगर निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया ने बताया कि कोविड-19 महामारी के समय में सभी को गाईड लाईन का पालन करना चाहिए। यह समय विशेष सावधानी बरतने का है। ऐसे में मास्क, दो गज की दूरी और सैनेटाईजेशन का विशेष महत्व है। जिला व नगर निगम प्रशासन जनता को जागरुक करने के विशेष प्रयास सतत जारी रखे हुए है। जनता को इस अभियान में सहयोग देकर अपने और अपने परिवार को कोरोना से बचाने के लिए विशेष सावधानी बरतना होगी।
कलेक्टर व निगम प्रशासक गोपालचंद डाड और निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया के निर्देशन में अब ना कोई बहाना-मास्क है लगाना अभियान के तहत बुधवार को शहर के प्रमुख चौराहों पर सफाई मित्र समूह ने रांगोली के माध्यम से लोगों से कोरोना से बचाव का संदेश दिया है।
इस मौके पर आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया ने बताया कि अगर किसी को खांसी और जुकाम है तो मास्क अवश्य पहनें. भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क अवश्य पहनें. कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज की देखभाल कर रहे हैं तो मास्क लगाएं. मास्क पहनने से पहले हाथ अच्छी तरह साफ करें. मुंह और नाक को मास्क से पूरी तरह से ढंकें. मास्क पहनते समय मुंह और नाक के पास कोई गैप ना रखें. मास्क पहनने के बाद इसे हाथों से ना छूएं. यदि मास्क छू लिया है तो हाथों को तुरंत साफ करें. एक मास्क इस्तेमाल करने के बाद दोबारा इस्तेमाल ना करें. मास्क को बार-बार छूने से बचें. यदि आप स्वस्थ हों तो मास्क पहनने से बचें. मास्क को अपने गले पर ना लटकाएं. अगर मास्क गीला हो जाए तो उसे 6 घंटे के अंदर बदल दें. जैसे मास्क पहनने का सही तरीका है, वैसे ही उतारने का भी. मास्क को कभी भी बाहर की तरफ से हाथ ना लगाएं. मास्क को पीछे से उतारे और डस्टबीन में डाल दें. मास्क उतारने के बाद हाथ सैनिटाइज करें.
बचाव का बेहतर तरीका है मास्क
कोरोना वायरस संक्रमण से जंग जीत ली है तो इस लाइलाज बीमारी से सुरक्षित रहने का एकमात्र उपाय है कि हम एक दूसरे से शरीर दूरी बना कर रहे और मास्क अनिवार्य रूप से पहने। मास्क वर्तमान में कोरोना से बचाने में वैक्सीन जैसी भूमिका निभा रहा है। मास्क की उपयोगिता जानने के बावजूद लोग लापरवाही कर रहे हैं जबकि सजगता ही इस महामारी से सुरक्षित रख सकती हैं।

Play sound