सड़क दुर्घटना में समाधिस्थ हुईं जैन साध्वी आर्यिका मां 105 श्रुतमति जी एवं आर्यिका मां 105 उपशममति जी की स्मृति में सकल जैन समाज द्वारा एक मौन जुलुस निकाला गया

बेगुर(बेंगलोर)। रीवा मध्यप्रदेश सड़क दुर्घटना में समाधिस्थ हुईं जैन साध्वी पूज्य आर्यिका मां 105 श्रुतमति जी एवं पूज्य आर्यिका मां 105 उपशममति जी का गाड़ी द्वारा सोची समझी साजिश के तहत एक्सीडेंट कर दोनों माता जी का समाधि हो गया इसके विरोध में पूरे भारत मे मौन जुलुश निकाला जा रहा।है इसी कड़ी में आज बेगुर (बेंगलोर) में जैन समाज द्वारा विरोध जुलुश निकाला गया जो विभिन्न मार्गों से होते हुवे पुलिस स्टेशन में समापन हुआ जहाँ एक ज्ञापन दिया गया जिसमें कर्नाटक सहित पूरे भारत मे जैन संत जो पैदल बिहार करते है साधु-संतों एवं आर्यिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ट सदस्यों ने कहा कि पूज्य माताजी का जीवन धर्म, साधना और आत्मसंयम की अनुपम प्रेरणा है रहा है और जैन साधु पूरे भारत पैदल विहार करते है इस अवसर पर समाजजनों ने सरकार से मांग की कि देशभर में पदविहार करने वाले साधु-संतों एवं आर्यिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। आगे कहा कि सड़क मार्गों पर पदविहार के दौरान पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए जाने चाहिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Play sound