गंगासागर रीजनल पार्क नागरिकों की महती योजना-मंत्री श्री चेतन्य काश्यप

  • सपनों को साकार करने के लिये इरादों का नेक होना जरूरी-महापौर प्रहलाद पटेल
  • गंगासागर रीजनल पार्क व गंगासागर से मांगल्य मंदिर तक की सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन संपन्न

रतलाम 23 मई। गंगा सागर रीजनल पार्क पर्यावरण एवं नागरिकों के लाभदायी सिद्ध होगा वहीं गंगा सागर से मांगल्य मंदिर तक बनने वाली सड़क से यातायात के दबाव में कमी के साथ औद्योगिक क्षेत्र व नागरिकों के लिये लाभकारी सिद्ध होगा।
उक्त उद्गार सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री माननीय श्री चेतन्य जी काश्यप ने महापौर निधि से निर्मित किये जाने वाले गंगा सागर रीजनल पार्क व सूक्ष्म, लघु व मध्यम विभाग निधि से गंगा सागर से मांगल्य मंदिर तक निर्मित की जाने वाली सड़क निर्माण कार्य के भूमि पूजन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये।
उन्होने कहा कि प्रकृति का संतुलन बनाये रखने के लिये पर्यावरण को सहेजना अति आवश्यक हो गया है, महापौर प्रहलाद पटेल पर्यावरण को सहेजने का कार्य बखुबी कर रहें है उन्ही के प्रयास से आज नगर के नागरिकों गंगा सागर रीजनल पार्क की सौगात मिली है यह सौगात पुराने गंगा सागर को जीवित करेगी ओर दशकों दशक तक यह पार्क मनोरंजन, पर्यावरण सहित अन्य सुविधाऐं नागरिकों को उपलब्ध करायेगा। इसके अलावा 1.89 करोड़ की लागत से गंगा सागर से मांगल्य मंदिर तक बनने वाली सड़क रतलाम नगर को विकास के पायेदान पर ओर आगे बढ़ायेगी।
मंत्री माननीय श्री काश्यप ने कहा कि आज के समय में पर्यावरण के प्रति नागरिकों का जागरूक होना आवश्यक है, नगर के नागरिक आने वाली वर्षा ऋतु में एक-एक पौधा लगाकर उसे पेड़ बनाकर रतलाम को हरियाली से आच्छदित करें। इस अवसर पर मंत्री श्री काश्यप व महापौर श्री पटेल ने पीएम विश्वकर्मा योजना के केलेण्डर का विमोचन किया।
महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर कहा कि रतलाम नगर में पूर्व में सैलाना रोड पर गंगा सागर क्षेत्र के नाम से हरित क्षेत्र स्थित था जिसका उपयोग नगर वासियो द्वारा पिकनिक स्पॉट के रूप में किया जाता था किन्तु समय के साथ कारणवश यह स्थान विलोपित हो गया एवं नागरिक एक प्रकृति से परिपूर्ण पिकनिक स्पॉट से वंचित हो गए।
उन्होने कहा कि पूर्व में स्थापित गंगा सागर क्षेत्र की तर्ज पर पुनः उसी क्षेत्र में हरित क्षेत्र से आच्छदित क्षेत्रीय उद्यान विकसित किया जा रहा है ताकि नागरिको को प्रकृति का आनंद लेने हेतु एक सर्वसुविधा युक्त स्थान उपलब्ध हो सके द्य इसके लिए निगम द्वारा लगभग 10 हेक्टेयर भूमि पर रूपए 6.82 करोड़ से उद्यान विकसित किया जा रहा है इस उद्यान में दो एंट्री गेट, हरित क्षेत्र अंतर्गत उद्यान में सघन वन के रूप में भिन्न प्रजाति के पेड़ो का रोपण इसके अतिरिक्त समस्त प्रकार के छोटे पोधो, झाड़ियों तथा विभिन्न प्रकार की प्रजातियों के फूलो के पौधो को लगाया जायेगा।
इसके अलावा विभिन्न प्रकार के सिटिंग प्लेटफार्म, स्टील बेंचेस, सेंड पिट्स, सेल्फी पॉइंट, फूलो की कियारिया, ओपन जिम, कनोपी इत्यादि, सम्पूर्ण पार्क में पाथ-वे, बच्चो के खेलने हेतु स्थान, भूल-भुलैया, पक्षियों के भोजन हेतु स्टील स्ट्रक्टर, ओपन एम्फीथिएटर, योगा हॉल, केफेटेरिया ब्लॉक, दो टॉयलेट ब्लॉक, दो छोटे तालाब (80 मीटर एवं 60 मीटर डाय मीटर के), जंगली जानवरो के पिंजरे तथा सम्पूर्ण उद्यान में लाइटिंग का कार्य किया जायेगा। गंगासागर से मांगल्य मंदिर तक सड़क बनाने का प्रस्ताव नगर निगम द्वारा पारित किया जाकर निविदा आमंत्रित की गई थी किन्तु मंत्री श्री काश्यप ने उक्त कार्य अपने विभाग से करवाया है जो प्रशंसनीय है।
उपरोक्तानुसार सुविधाओं से परिपूर्ण गंगा सागर रीजनल पार्क के निर्माण उपरांत नगर वासियो को नगर के भीतर ही प्रकृति के समीप रहने एवं उसका आनंद लेने हेतु एक सुलभ स्थान उपलब्ध होगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने इस अवसर पर कहा कि मंत्री श्री चेतन्य जी काश्यप व महापौर प्रहलाद पटेल एक और एक 11 बनकर रतलाम नगर का चंहूमुखी विकास कर नगरवासियों को नित नई सौगात दे रहें है यह प्रशंसनीय है।
निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि नगर वासियों को मंत्री श्री चेतन्य जी काश्यप व महापौर प्रहलाद पटेल ने ऐसी सौगातें दी है जिनकी उन्हे आवष्यकता थी आज हमारा रतलाम नगर सर्व सुविधायुक्त नजर आने लगा है रतलाम नगर का गंगा सागर रीजनल पार्क संभाग के सबसे अच्छे पार्को में नम्बर 1 होगा।
प्रारंभ में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री माननीय श्री चेतन्य जी काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, नन्दकिशोर पवांर, सोनू यादव, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, महापौर परिषद सदस्य श्रीमती अनिता कटारा, दिलीप गांधी, धर्मेन्द्र व्यास, विशाल शर्मा, अक्षय संघवी, मनोहरलाल राजू सोनी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, पार्षद शक्तिसिंह राठौर, परमानन्द योगी, योगेश पापटवाल, करण कैथवास, रणजीत टांक, धर्मेन्द्र रांका, श्रीमती निशा सोमानी, श्रीमती देवश्री पुरोहित, श्रीमती प्रीति कसेरा, श्रीमती मनीषा चौहान, पूर्व पार्षद संदीप यादव, पार्षद प्रतिनिधि गौरव त्रिपाठी, राजेन्द्र चौहान, विजयसिंह चौहान, संजय कसेरा, उपयंत्री शिवम् गुप्ता, लघु उद्योग भारती अध्यक्ष अनिल सारड़ा व पदाधिकारी, शहरी ईकाई अध्यक्ष कुन्दन सोनी व पदाधिकारी आदि ने गंगा सागर रीजनल पार्क व गंगा सागर से मांगल्य मंदिर तक की सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।
कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित ने किया व आभार नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound