महिला कांग्रेस की जिला प्रभारी प्रीति माहेश्वरी एवं सह प्रभारी वर्षा सांखला 25 मई को रतलाम आएंगी

संगठन सुदृढ़ीकरण एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर होगी महत्वपूर्ण बैठक

रतलाम। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा एवं मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी के निर्देशानुसार महिला कांग्रेस रतलाम की जिला प्रभारी प्रीति माहेश्वरी एवं सह प्रभारी वर्षा सांखला 25 मई 2026 (सोमवार) को रतलाम प्रवास पर रहेंगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोनों पदाधिकारी दोपहर 12 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय, सुमंगल गार्डन के पास रतलाम पहुंचेंगी। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें संगठन को मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा जिले में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा पर विस्तृत चर्चा होगी।
बैठक के दौरान प्रभारी एवं सह प्रभारी जिले की महिला कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से संवाद कर संगठन की वर्तमान गतिविधियों एवं चुनौतियों की जानकारी प्राप्त करेंगी। बैठक के उपरांत वे अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व को प्रस्तुत करेंगी।
शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर ने जिले की सभी महिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound