श्रीमद् भागवत कथा के पहले निकला पोथी का चल समारोह

रतलाम । पुरषोत्तम मास के पावन अवसर पर सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत का आयोजन श्री शेष नारायण मंदिर भरावा की कुई पर किया जा रहा है। श्रीमद् भागवत गीता पर्व ट्रस्ट बोर्ड श्री मेढ क्षत्रिय मारवाड़ी स्वर्णकार समाज रतलाम द्वारा दिनांक 25 से 31 मई 2026 तक  प्रतिदिन दोपहर 3 से 6 बजे तक कथा का आयोजन किया जा रहा है। भागवताचार्य   श्री योगेश्वर शास्त्री के मुखारविन्द से सात दिवस तक भागवत ज्ञान की सरिता प्रवाहित होगी। कथा से पूर्व भागवत पोथी को चल समारोह पूर्वक श्रीमालीवास स्थित लक्ष्मीजी के मंदिर से श्री शेष नारायण मंदिर भरावा की कुई  तक लाया गया । इसमें बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे ।
संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन को सफल बनाने की अपील संस्थापक अध्यक्ष नवनीत सोनी संस्थापक संरक्षक मोहनलाल मिंडिया मार्गदर्शक भगवतीलाल जलोतिया, अरविंद सोनी,पुर्व अध्यक्ष जगदीश भामा, संजय अग्रोया, राजकुमार बैलाव, अध्यक्ष गजाधर जांगलवा, उपाध्यक्ष दिलीप वर्मा,शैलेष जलोतिया, कोषाध्यक्ष संजय सोलीवाल, सहसचिव संतोष कड़ेल, प्रचार प्रमुख अखीलेश सहदेव, महिला मंडल अध्यक्ष, श्रीमती कृष्णा देवी मिंडिया, युवा मंच अध्यक्ष  लक्की सदेवडा (भीमा) माताजी मंदिर जिर्णोद्धार समिति अध्यक्ष शैलेंद्र रूणवाल ( बंटी ) कार्यकारी सदस्य एवं सहयोग कर्ता राजेश भामा ,संजय मांडन, भूपेंद्र मंडावरा, राजेन्द्र अग्रोया,मुकेश अग्रोया, संदीप कड़ेल, मोतीलाल मिंडिया, अशोक कड़ेल, राजेन्द्र डसानियां, विनोद बराडीया, हेमंत सारडीवाल, शैलेंद्र सनगट,कपुर सोनी, अनील कड़ेल, गोपाल खेजलवाड़ आदि ने की हे।

Play sound