सकल जैन समाज जावरा द्वारा मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन मौन वाहन रैली के साथ अनुविभागीय अधिकारी सुनील जायसवाल को सौपा

जावरा (नि.प्र.) । विगत 20 मई को रीवा में तीन जैन साध्वी विहार कर रहे थे उस समय एक कार चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक कार चढाये जाने के कारण जैन साध्वी पुज्य श्रुतिमति माता जी महाराज सा. का मोके पर साथ ही पुज्य उपसमिति माताजी महाराज सा का उपचार के दौरान देवलोकगमन हो गया एक और माताजी का इलाज चल रहा है दो साध्वी माता जी महाराज के असामायिक देवलोकगमन पर पूरे भारत वर्ष में ज्ञापन दिया गया इसके पूर्व भी कई जैन साधु साध्वी का एक्सिडेंट में एवं प्राण घातक हमले हो चुके हैं लेकिन वर्तमान में जो घटना हुई है वह सोची समझी साजिश प्रतीत होतीं हैं जिसकी जैन समाज कड़ी निंदा करतें हुए शाशन प्रशासन से मांग करता है कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृति नो हो एवं जैन साधु साध्वी को विहार के दोरान सुरक्षा प्रदान करने की मांग को लेकर उसी कड़ी मे जावरा सकल जैन समाज द्वारा विरोध स्वरूप काली पट्टी हाथ में बांधकर स्थानीय घंटाघर चौराहे से एक मौन वाहन रैली नगर के मुख्य मार्गो से होती हुए अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव के नाम अनुविभागीय अधिकारी महोदय सुनील जायसवाल जी को दिया गया। साथ ही जिसकी प्रतिलिपि सांसद महोदय सुधीर गुप्ता के सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चोधरी के एवं विधायक महोदय डाॅ राजेन्द्र पाण्डेय‌ के आफिस पर प्रेषित की गई ज्ञापन में जावरा नगर के सभी राजनीतिक दलों के साथ विभीन्न सामाजिक संगठन ने अपना समर्थन दिया गया जैन समाज एवं सर्व समाज के वरिष्ठों ने अपनी बात रखतें हुए विरोध दर्ज कराया।
ज्ञापन में सकल जैन समाज की मातृशक्ति के साथ खरतरगच्छ श्री संघ के अध्यक्ष प्रदीप चोधरी, त्रिस्तुतिक श्रीसंघ अध्यक्ष प्रकाश चौरडीया, साधुमार्गी संघ अध्यक्ष पंकज काठेड़, हुमड संघ अध्यक्ष रितेश जैन, शांत क्रांत सघं अध्यक्ष अनिल पोखरना, दिंगबर संघ अध्यक्ष पवन पाटनी, नरसिंहपुरा संघ सचिव अजय डोसी, त्रिस्तुतिक श्रीसंघ सचिव अशोक नवलक्खा, संयुक्त महावीर जयंती समिति सचिव शिखर धारीवाल सभी संघ के प्रतिनिधि के साथ नगर पालिका उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा, व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष प्रकाश कोठारी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से नेपाल सिंह डोडिया, अनिल दसेड़ा, हिम्मत सिंह श्रीमाल, नगीन सकलेचा,संदीप रांका, अनिल धारीवाल,अतुल मेहता, अशोक चोपड़ा, सुजानमल कोचट्टा, एडवोकेट विजय ओरा, अशोक कोठारी, पुखराज पटवा,अमृतलाल पगारिया, सुनील कोठारी, कमल नाहटा,संदीप श्रीमाल, राजेश बरमेचा, डॉ. महावीर पामेचा, अनिल काला,विरेंद्र सिसोदिया, शरद डुंगरवाल, यश जैन, प्रवीण नवकार, शिखर धारीवाल, संदीप दसेड़ा, राजेश संघवी नानेश, अभिषेक जैन मोनू, राहुल चपडोद, विमल सिसोदिया, निलेश मेहता, वैभव चोपड़ा, आलोक बरैया, पारस कोठारी, नरेन्द्र गोधा, ऋषभ मेहता, सुमित दसेड़ा, राजेश कोठारी, धर्मेन्द्र कोलन, जितेंद्र कोठारी, शेखर नाहर, नितिन कोलन, अभय चोपड़ा, कांतिलाल दलाल, प्रदीप कोठारी, अजय पटवा, बंटी टुकड़िया, राहुल पहाड़िया, संदीप जैन, अंकुर जैन,निलेश दसेड़ा विनोद अग्रवाल, रमेशचंद्र जैन, राहुल बरैया, राजकुमार जैन, चंद्रशेखर चौहान, नितिन भंडारी, अतुल पगारिया, विनोद अग्रवाल, आशीष धारीवाल, श्रेणीक धारीवाल, दिलीप मादावत,धनसुख चोरडीया, विजय नाहर, मनोज मेहता, राजेंद्र मेहता, दिलीप भटेवरा, जितेंद्र गोखरू, नरेंद्र कोलन, सोरभ धारीवाल, अंकित जैन, अशोक औरा, जम्बू कुमार जैन, सारिका कोलन, रानी गोधा, खेमल पाटनी, निधि कोठारी, सरिता कोठारी, पूजा कोठारी, अनुप्रिया कोलन सहित सकल जैन समाज के सदस्य उपस्थित थे ज्ञापन का वाचन पवन पाटनी ने किया संचालन संदीप रांका ने किया अंत मे आभार रितेश जैन ने व्यक्त करते हुए सकल जैन समाज के साथ सर्व समाज को धन्यवाद‌ ज्ञापित किया किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound