समग्र जैन समाज की मौन रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा

इंदौर (राजेश जैन दद्दू )। रीवा में दो पूज्य जैन साध्वी जी के सड़क दुर्घटना में देवलोकगमन का समाचार भारत वर्षीय जैन समाज के लिए अत्यंत दुःखद । समाज प्रवक्ता राजेश जैन दद्दू ने कहा कि इस असहनीय घटना ने पूरे जैन संत समाज सहित सर्व समाज को गहरे शोक में। जैन साधु एवं आर्यिका माताजी पद विहार कर नगर नगर अहिंसा का संदेश देने वाले साधु-साध्वीजन समाज को अहिंसा एवं सदैव सद्मार्ग की प्रेरणा देते हैं। ऐसे पूज्य संतों के विहार के दौरान उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार का दायित्व है। राजबाड़ा इंदौर से दिगंबर जैन समाज समाजिक सांसद एवं सकल जैन समाज द्वारा रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय पर ज्ञापन सौंपकर श्रंमण संस्कृति के संतजनों की सुरक्षा हेतु ठोस व्यवस्था की मांग की गई ।यह केवल जैन समाज की नहीं, बल्कि मानवता और धार्मिक आस्था से जुड़ा विषय है। केन्द्र एवं प्रदेश सरकार को चाहिए कि इस दुखद घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई करे तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोके। राज्य की सरकारों से एवं प्रशासन से हम यह मांग करते है, कि जब भी हमारे साधु संतों का विहार हो तो पुलिस प्रशासन की गाड़ी, एक स्थान से दूसरे स्थान तक साथ में चले। इस अवसर पर आनंद नवीन गोधा, हर्ष जैन एम के जैन, अमित कासलीवाल सुशील पांड्या डॉ जैनेन्द्र जैन हंसमुख गांधी टीके वेद डीके जैन डीएसपी मनोहर झांझरी आनंद कासलीवाल राहुल जैन मनीष नायक प्रवीण जैन राकेश विनायका प्रदीप चौधरी केलाश वेद एवं महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती साधना दगडे श्रीमती रेखा जैन, संजय अहिंसा अजय मिटा अक्षय कासलीवाल होलास सोनी संजय काका एवं उदासीन आश्रम,एवं पचबालयती आश्रम एवं साधीका आश्रम की बहनें और भैया भी उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound