- गंगा दशहरा पर निकली गंगा कलश यात्रा
- जल व जल स्त्रोत संरक्षण की महापौर प्रहलाद पटेल ने दिलाई शपथ
- हनुमान ताल स्वच्छता कार्य में किया श्रमदान










रतलाम 25 मई । मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसानुसार चलाये जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत 25 जून सोमवार को गंगा दशहरा पर नगर निगम द्वारा कस्तुरबा नगर पानी की टंकी से हनुमान ताल तक गंगा कलश यात्रा बैण्ड-बाजो के साथ निकाली गई।
महापौर प्रहलाद पटेल की उपस्थिति में गंगा कलश यात्रा बैण्ड बाजे के साथ कस्तुरबा नगर पानी की टंकी से निकाली गई जिसमें महिलाऐं अपने सर पर कलश रखकर चल रही थी। कलश यात्रा हनुमान ताल पंहूची जहां यात्रा का समापन किया गया।
इस अवसर पर महापौर प्रहलाद पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि जल है तो कल है, हमें इसका सद्उपयोग करना होगा। गंगा जीवनदायिनी है, हमें प्रकृति से मिल उपहारो को सहेजना होगा। इसके अलावा हमें धरती मॉं को प्रदूषित होने से बचना होगा व पॉलीथीन का उपयोग बंद करना होगा।
उन्होने कहा कि हमें विरासत में मिले जल स्त्रोतों को साफ-स्वच्छ रखकर सहेजना होगा। भू-जल स्तर को बढ़ाने पर जोर देते हुए उन्होने कहा कि भू-जल स्तर गिरता जा रहा है इस भू-जल स्तर को बढ़ाने हेतु नागरिकों को जागरूक होकर अपने भवनों की छतों पर वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाकर वर्षा के जल को भूमि में उतारना होगा।
इस अवसर पर महापौर प्रहलाद पटेल ने उपस्थितों को जल व जल स्त्रोत संरक्षण की शपथ दिलाई।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने इस अवसर पर कहा कि जल व जल स्त्रोतों का संरक्षण नागरिकों की सहभागिता के बिना अधूरा है इस हेतु हम सभी को मिलकर इन्हे सहेजने का कार्य करना होगा।
जिला कलेक्टर मिशा सिंह ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश के सभी जिलो में गंगा दशहरा एक साथ मिलकर उत्साह के साथ मनाया जा रहा है, पानी के सद्उपयोग को हमें अपनी आदत में शामिल करना होगा।
इस अवसर पर युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती निशा सोमानी, पार्षद श्रीमती देवश्री पुरोहित के अलावा दीपकराज पुरोहित, लक्ष्मण सोनी, निगम आयुक्त अनिल भाना, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत वैशाली जैन, कार्यपालन यंत्री महेश सिरोहिया, राहूल जाखड़, उपयंत्री बी.एल. चौधरी, ब्रजेश कुशवाह सहित महिलाऐं तथा निगम कर्मचारियों ने हनुमान ताल स्वच्छता कार्य में श्रमदान किया।
कार्यक्रम का संचालन नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया ने किया व आभार क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती निशा सोमानी ने माना।