

जावरा/ रिंगनोद। म. प्र. के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आव्हान पर जन अभियान परिषद मध्य प्रदेश शासन द्वारा आयोजित गंगा दशहरे के पावन पर्व जावरा विकास खंड के रिंगनोद सेक्टर मे ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति रिंगनोद ,ग्राम गोंदी शंकर , मेहंदी एवं काकरवा बालाजी मैं जल स्त्रोत की पूजा अर्चना की गई । कलश यात्रा निकाल कर भगवान भोले शंकर को जल अर्पित कर आरती की गई। श्रमदान किया गया जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई ।
ग्राम रिंगनोद में पिंगला नदी पर पूजन किया गया एवं रमजान किया इस अवसर पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालिका अधिकारी बालाराम नलवाया, नायब तहसीलदार वैभव जैन, सांसद प्रतिनिधि मनोज सिंह , नंवाकुर समिति अटल ग्राम के अध्यक्ष अभय कोठारी, वीरेन्र्दसिह चौहान, प्रस्फुटन समिति रिंगनोद के अध्यक्ष सुकेश लुनेरिया ग्राम मेहंदी प्रसफुटन समिति के अध्यक्ष संग्राम सिंह भाटी ,काकरवा बालाजी के अध्यक्ष रामगोपाल विश्वकर्मा, ग्राम रिंगनोद के पंचायत सचिव राजेंद्र रावल, मेहंदी के सचिव मनोज सिंह ,शंकर लाल मोदी ,भंवर सिंह , कालू सेठ, दिलीप टेलर , कमल पांचाल , चंद्रशेखर शर्मा ,दीपक त्रिवेदी , अंकित ठाकुर , आशीष जोशी, राजू पोरवाल ,धनपाल सिंह, जिया गोयल ,प्रियांशी एवं बालिकाओं ने हर हर गंगे, जल ही जीवन हे के नारे लगा कर जल संरक्षण का संकल्प लिया।