लायंस क्लब जावरा को मल्टीपल कन्वेंशन में 6 सर्वोच्च अवार्ड प्राप्त

जावरा (अभय सुराणा)। इंदौर में आयोजित 9th लायंस इंटरनेशनल मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट 3233 के भव्य मल्टीपल कन्वेंशन “उर्विश” में लायंस क्लब जावरा ने अपने स्वर्णिम कार्यकाल की उत्कृष्ट सेवाओं के आधार पर मल्टीपल स्तर के 6 सर्वोच्च अवार्ड प्राप्त कर क्लब एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाया।
वर्षभर किए गए सेवा, संगठन, नेतृत्व एवं सामाजिक गतिविधियों के उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए विभिन्न श्रेणियों में क्लब के सदस्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मल्टीपल इंटरनेशनल सेकंड वाइस प्रेसिडेंट लायन डॉ. मनोज शाह, मल्टीपल चेयरपर्सन लायन मनीष शाह सहित अनेक मल्टीपल पदाधिकारी उपस्थित रहे।
MJF लायन यश जैन एडवोकेट के नेतृत्व में संस्था द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों एवं सेवा गतिविधियों की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए मल्टीपल पदाधिकारियों ने लायंस क्लब जावरा को सेवा सम्मान प्रदान किया।

सम्मानित सदस्यों में —
🔹 एक्सीलेंस प्रेसिडेंट अवार्ड
MJF लायन यश जैन एडवोकेट
🔹 बेस्ट क्लब अवार्ड
लायन घनश्याम रामनानी
🔹 एक्सीलेंस पीस पोस्टर अवार्ड
MJF लायन अरुण संघवी
🔹 एक्सीलेंस जीएमटी कोऑर्डिनेटर 1.5 मिशन अवार्ड
MJF लायन पवन मोदी
🔹 एक्सीलेंस नेत्रदान-देहदान अवार्ड
लायन मनीष कोचर
🔹 एक्सीलेंस छवि निर्माण न्यूज़ अवार्ड
लायन विजय राठौर

इस अवसर पर आयोजित मल्टीपल अधिवेशन में मतदान के माध्यम से PMJF लॉयन डॉ. कुलभूषण मित्तल “कुक्की भैय्या” को इंटरनेशनल डायरेक्टर एंडोर्सी निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं। साथ ही वर्तमान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर PMJF लायन अनिल खंडेलवाल को मल्टीपल सेक्रेटरी मनोनीत किए जाने पर भी हर्ष व्यक्त किया गया।
संस्था के साथियों ने इस सत्र को “स्वर्णिम कार्यकाल” बताते हुए कहा कि क्लब ने सेवा, संगठन एवं सामाजिक सहभागिता के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त की हैं। भविष्य में भी समाजसेवा के कार्यों को और अधिक गति देने का संकल्प व्यक्त किया गया।
सभी सम्मानित सदस्यों का क्लब परिवार द्वारा अभिनंदन करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।
कन्वेंशन “उर्विश” में संस्था के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन राजेंद्र गर्ग, रीजन चेयरपर्सन लायन संतोष मेड़तवाल, झोन चेयरपर्सन लायन शैलेन्द्र पाण्डेय, पूर्वाध्यक्ष लायन घनश्याम रामनानी, पवन मोदी, अरुण संघवी, अनिल धारीवाल सहित क्लब के सुधीर जैन, शेखर नाहर, राजकुमार मारवाड़ी, मनीष कोचर, विजय राठौर एवं अनेक लायन साथी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound