कॉर्पोरेशन क्रिकेट क्लब द्वारा तीन दिवसीय रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा सम्पन्न

रतलाम। कॉर्पोरेशन क्रिकेट क्लब द्वारा तीन दिवसीय रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा CCL-17 का आयोजन 23 से 25 मई को उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में किया गया। टुर्नामेन्ट के अंतिम दिन मुख्य अतिथि पूर्व एल्डरमेन एवं भाजपा नेता महेश अग्रवाल, मिलन राखेचा मितेश अग्रवाल, प्रीतम भरगट, रमेश पोरवाल ,आशीष राखेचा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर, बॉल खेलकर टुर्नामेन्ट के फाइनल मुकाबले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर टूर्नामेंट के संयोजक एवं क्लब अध्यक्ष अनिरुद्ध शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया । कोपरेशन क्रिकेट लीग के सत्रहवें सीजन में चार टीमों ने भाग लिया। सेमी फाइनल और फाइनल को छोड़कर प्रत्येक टीम ने तीन-तीन मैच खेले सेमीफाइनल मुकाबले में शिखर इलेवन ने 12 ओवर में 118 रन बनाए जवाब में महाकाल इलेवन ने 90 रन ही बना पाई। फाइनल मुकाबला मून 11 एवं शिखर 11 के बीच खेला गया। टॉस जीतकर शिखर 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 और में 96 रन बनाएं ।जवाब में मून 11 ,12 ओवर में 76 रन ही बना सकी 20 रन से शिखर इलेवन विजय रही। टूर्नामेंट में बेस्ट बैट्समैन ऑफ द सीरीज सुमितसिंह राठौर व बेस्ट बॉलर मनोज पांडे को दिया गया । टूर्नामेंट में सर्वाधिक निजी स्कोर एल्डिन लुईस द्वारा बनाये 27 गेंद पर 105 नाबाद रहा।
अतिथियों का स्वागत एवं व्यवस्था में सहयोग क्लब के सदस्य पिंकेश भट्ट ,हितेश मौर्य, कुशल अरोड़ा ,मून जाट, अभय अरोड़ा, आशीष सिंह चौहान, ईशान जोशी ,अमरदीप सिंह गोयल, अभिषेक भट्ट ,शिखर सिंह राठौर,चंदन लालवानी,अमित सिंह राठौर का रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound