
रतलाम। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के निर्देशानुसार भाजपा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल के शक्ति केंद्र क्रमांक 7 के सभी बूथों की बैठक आज बुथ क्रमांक 37 में सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर बैठक में जिसका मार्गदर्शन प्राप्त हुआ व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रजनीश जैन,मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, मंडल महामंत्री विवेक शर्मा, भावना गुर्जर और मंडल उपाध्यक्ष संजय पाण्डेय, राजेश पांचाल ने शक्ति केंद्र के बूथ एवं संगठनात्मक जानकारी दी गई। बैठक में वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद श्रीमति देवश्री मयूर पुरोहित, वार्ड संयोजक हरीश यादव, वरिष्ठ डॉ. प्रदीप सिंह राव, कौशल किशोर द्विवेदी,बुथ अध्यक्ष मोहन सिंह हरोड़, सुरेश शर्मा, राजेश शर्मा, संजय चौहान, रामबाबू कुलमी, सुरेन्द्र शर्मा, शीतल पांचाल, राधेश्याम पांचाल, भगवती लाल, आशा सोनी, सरोज सोलंकी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन वार्ड संयोजक हरीश यादव ने किया एवं आभार डॉ. प्रदीप सिंह जी राव ने किया।