रतलाम में संगठन सृजन अभियान की बैठक संपन्न, महिला कांग्रेस ने चलाया “वृक्ष है जीवन रक्षक” राखी अभियान

महिला कांग्रेस ने संगठन विस्तार, पर्यावरण संरक्षण और लाड़ली बहना योजना के मुद्दे पर सौंपा ज्ञापन

????????????????????????????????????
????????????????????????????????????
????????????????????????????????????

रतलाम। मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस के “संगठन सृजन अभियान” के अंतर्गत सोमवार को रतलाम कांग्रेस कार्यालय में जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में धार से पधारी महिला कांग्रेस की रतलाम प्रभारी श्रीमती प्रीति माहेश्वरी एवं सह प्रभारी श्रीमती वर्षा सांखला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
बैठक में महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। प्रभारी श्रीमती प्रीति माहेश्वरी एवं सह प्रभारी वर्षा सांखला ने संगठन को बूथ एवं ब्लॉक स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा कि अधिक से अधिक महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने प्रत्येक माह नियमित संगठनात्मक बैठक आयोजित करने तथा कांग्रेस संगठन में महिलाओं को प्राप्त 50 प्रतिशत आरक्षण का अधिकतम लाभ लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में स्वागत एवं अतिथि परिचय शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर द्वारा दिया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी। वहीं महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष एवं उपनेता प्रतिपक्ष यास्मीन शेरानी तथा संगठन मंत्री कमरुद्दीन कछवाया ने महिला कार्यकर्ताओं को संगठन सुदृढ़ीकरण एवं जनसंपर्क से संबंधित महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया।
बैठक के पश्चात महिला कांग्रेस द्वारा शहर में बढ़ती गर्मी एवं लगातार हो रही वृक्षों की कटाई को लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने हेतु “वृक्ष है जीवन रक्षक” राखी अभियान चलाया गया। अभियान के तहत महिला कार्यकर्ताओं ने पेड़ों को राखी बांधकर उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया।
इसके बाद महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों एवं दोनों प्रभारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लाड़ली बहना योजना के पुनः पंजीयन प्रारंभ करने, लाभ राशि को बढ़ाकर ₹3000 प्रतिमाह किए जाने तथा योजना की आयु सीमा 18 वर्ष से आजीवन किए जाने की मांग की गई। ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर मोहम्मद अली खान ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम में शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर, प्रदेश उपाध्यक्ष यास्मीन शेरानी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा, संगठन मंत्री कमरुद्दीन कछवाया, हिना शेख, राधा प्रजापत, अनु नेकाड़ी, जायदा बेगम, ताज मंसूरी, नजमा बेलूत, केसरबाई, नीलोफर खान, रजिया मंसूरी, मुमताज खान, रेखा सोलंकी, आंचल, लीलाबाई, मनोरमा तिवारी, तबस्सुम खान, सुहानी, ज्योति चौहान, सीमा, मनोरमा परमार, शहनाज बी, मंजू गुप्ता, मंगला शर्मा, नाहिद नकवी, सुषमा पवार, रानी पाहूजा, सीता केथवास, सुमित्रा, कलाबाई, नानी बाई, जिला पंचायत उपाध्यक्ष डी.पी. धाकड़, संगठन मंत्री जगदीश पाटीदार, प्रभारी फैयाज मंसूरी, मीडिया प्रभारी रोहित मीणा, पूर्व सरपंच राजीव देवड़ा, इक्का बेलूत,रोहित सहित बड़ी संख्या में महिला एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीण महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव रानी देवड़ा ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound