मुस्लिम समाज ने गौ माता एवं नंदी बैल को “राष्ट्रीय पशु” घोषित करने की मांग को लेकर एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा

जावरा (अभय सुराणा) । नगर में 26 मई को मुस्लिम समाज ने सामाजिक सौहार्द, राष्ट्र प्रेम और आपसी भाईचारे की अनूठी मिसाल पेश करते हुए गौ माता एवं नंदी बैल को “राष्ट्रीय पशु” घोषित करने की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान समाजजन हाथों में तिरंगा और गौ माता के सम्मान में मुस्लिम समाज मैदान में” लिखे बैनर लेकर रैली के रूप में पहुंचे।मुस्लिम समाज द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है और हिंदू समाज की गौ माता के प्रति आस्था का वे पूर्ण सम्मान करते हैं। समाजजनों ने “हुब्बुल वतनी मिनल ईमान” का उल्लेख करते हुए कहा कि वतन से मोहब्बत करना ईमान का हिस्सा है तथा देश की एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य है।
कार्यक्रम में खास बात यह रही कि बेटी अर्शीन मेव ने भी आगे आकर गौ माता को राष्ट्र पशु घोषित करने की भावुक अपील की। उन्होंने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति, आस्था और सद्भाव की प्रतीक हैं, तथा उनका सम्मान पूरे देश का सम्मान है। अर्शीन मेव की इस पहल को उपस्थित लोगों ने सराहा।
ज्ञापन में समाज ने तीन प्रमुख मांगें रखीं। पहली मांग गौ माता एवं नंदी बैल को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की रही। दूसरी मांग गौ वंश की खरीद-फरोख्त, परिवहन और वध पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की की गई। वहीं तीसरी मांग गौ वंश के खिलाफ अपराध करने वालों को आजीवन कारावास की सजा देने तथा मांस निर्यातक कंपनियों के लाइसेंस निरस्त करने की रखी गई। इस अवसर पर मुस्लिम समाज के बुजुर्गों और युवाओं ने संकल्प लिया कि वे गौ संरक्षण से जुड़े पुराने और नए सभी कानूनों का पालन कर समर्थन करेंगे तथा समाज में भाईचारे और सौहार्द का संदेश फैलाने का कार्य करते रहेंगे। समाजजनों ने कहा कि जावरा से उठी यह पहल देशभर में अमन, एकता और सद्भाव का संदेश देने का काम करेगी।
इस अवसर पर्व प्रमुख रूप से एडवोकेट उबेद अंसारी, गुड्डू पठान, असलम मेव, एमडी आरिफ़ बेग, सोहेल उर रहमान, शफु भाई, अली जमान, शहंशाह, बाबर, सईद मेव बोरदा, अब्बू सेठ कुरैशी, रईस बोरदा, रिजवान पठान, शाहिद सवेरा, इमरान मेव, शोहेब मेव, मंसूर मिर्जा, इकबाल पहलवान, वसीम कुरैशी, शाहरुख, फारूक जमा, दानिश अब्बासी, सिकंदर मेव सहित सैकड़ों समाजजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound