जल स्त्रोत पूजन एवं श्रमदान से दिया जल संरक्षण का संदेश



रतलाम । ग्राम पंचायत बिरमावल एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड रतलाम के संयुक्त तत्वावधान में सेक्टर सरवनी जागीर क्रमांक-4 की नवांकुर संस्था आदर्श लोक कल्याण समिति, सरवनी जागीर द्वारा गंगा दशहरा के पावन पर्व एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आव्हान पर संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जनपद स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के तहत अंबाजी मंदिर से भव्य कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा ग्राम बिरमावल के विभिन्न मार्गों से होती हुई नवग्रह मंदिर पहुंची, जहां शिवमंदिर पर पूजन एवं सहस्त्रधारा जलाभिषेक किया गया। “जल है तो कल है” एवं “जल ही जीवन है” जैसे नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा।
इसके पश्चात नवग्रह बावड़ी में श्रमदान कर साफ-सफाई की गई तथा जल स्त्रोत संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही पीपल वृक्ष का पूजन कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थितजनों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री रत्नेश विजयवर्गीय ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री मा डॉ. श्री मोहन यादव के आव्हान पर प्रदेशभर में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान जन-जन का अभियान बनता जा रहा है। जल स्त्रोतों का संरक्षण, जल संरचनाओं की साफ-सफाई, पौधरोपण एवं वर्षा जल संचयन समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
जनपद पंचायत रतलाम के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सी.एस. वास्केल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि गांव-गांव में श्रमदान से सरकार के साथ मिलकर बावड़ी एवं तालाबों की सफाई तथा जल बचाने की आदत विकसित कर हम आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य तैयार कर सकते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से जल संरचनाओं के संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन में निरंतर सहभागिता बनाए रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत रतलाम से मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सी.एस. वास्केल, इंजीनियर श्री दुबे जी, ग्राम पंचायत बिरमावल सरपंच श्रीमती झन्ना बाई डिंडोर, नवांकुर संस्था आदर्श लोक कल्याण समिति सरवनी जागीर से श्री ओमप्रकाश पाटीदार, सरपंच प्रतिनिधि श्री रमेश डिंडोर, सचिव श्री जगदीश गुजराती, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुश्री राजकुमारी राजपुरोहित, आशा कार्यकर्ता सहित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बिरमावल के अध्यक्ष श्री गोरधन पाटीदार एवं सचिव श्री जमनालाल पाटीदार, श्री रमेश परिहार, श्री कैलाश पांचाल, श्री जवाहरलाल पाटीदार, श्री मोहनलाल पाटीदार, श्री गिरधारीलाल पाटीदार, श्री सुरेश पाटीदार, श्री धनंजय पाटीदार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, मातृशक्ति एवं युवा उपस्थित थे।