आईटीआई रतलाम में 2 जून को प्लेसमेंट कैंपस का आयोजन

हरिद्वार प्लांट हेतु लगभग 150 रिक्त पदों पर होगी भर्ती

रतलाम । जिला रोजगार अधिकारी श्री यू.पी अहिवार ने बताया कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सज्जन मिल के सामने सैलाना रोड रतलाम में 2 जून को हिरोमोटो कॉर्प लिमिटेड द्वारा हरिद्वार प्लांट के लिए प्लेसमेंट कैंपस का आयोजन किया जाएगा। कैंपस के माध्यम से लगभग 150 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
प्लेसमेंट कैंपस में 10वीं एवं आईटीआई उत्तीर्ण युवक भाग ले सकते हैं। पात्र ट्रेडों में फिटर, टर्नर, एमएमवी, डीजल मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक, मशीनिस्ट, वेल्डर, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, कोपा, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, वायरमैन, आरएसी, पीपीओ सहित समस्त मैकेनिक ट्रेड शामिल हैं। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 26 वर्ष निर्धारित की गई है।
इच्छुक युवक 2 जून को प्रातः 10 बजे औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैंपस में भाग ले सकते हैं। पंजीयन हेतु ऑनलाइन लिंक https://forms.gle/bFcVtJgSqMbSeydw9 उपलब्ध है।
अभ्यर्थियों को प्लेसमेंट कैंपस के दिन अपने समस्त मूल प्रमाण-पत्र, बायोडाटा एवं अन्य शैक्षणिक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा। भर्ती कंपनी द्वारा अपनी शर्तों के अनुसार की जाएगी। साक्षात्कार के समय अभ्यर्थी कंपनी से आवश्यक जानकारी स्वयं प्राप्त कर सकेंगे। कैंपस में शामिल होने हेतु किसी प्रकार का यात्रा व्यय देय नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound