गोवर्धनपुरा में गंगा दशहरा पर जल स्रोत पूजन, कलश यात्रा एवं श्रमदान कर दिया जल संरक्षण का संदेश

रतलाम । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आव्हान पर प्रदेशभर में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत गंगा दशहरा के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड सैलाना, जिला रतलाम के सेक्टर क्रमांक-04 सकरावदा की नवांकुर संस्था आदर्श सकरावदा ग्राम विकास समिति एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अडवानिया द्वारा ग्राम पंचायत अडवानिया के ग्राम गोवर्धनपुरा में जल स्रोत पूजन, कलश यात्रा एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत तालाब पर श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान से हुई। उपस्थितजनों ने श्रमदान कर तालाब की साफ-सफाई की तथा जल संरक्षण का संकल्प लिया। इसके पश्चात विधिवत कलश पूजन कर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होती हुई जल स्रोत स्थल पहुंची, जहां जल स्रोत पूजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान चौपाल आयोजित कर ग्रामीणजनों को जल का महत्व बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है तथा वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों की साफ-सफाई एवं पौधरोपण जैसे प्रयासों से भविष्य में जल संकट को रोका जा सकता है। “जल है तो कल है” के संदेश के साथ ग्रामीणों को जल बचाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती कैलाश बाई चारेल, जनपद सदस्य श्री सुभाष भांवर, पूर्व विधायक श्रीमती संगीता विजय चारेल, जनपद पंचायत सैलाना की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री रिया गैरा, ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती जमुना बाई मईड़ा, ग्राम पंचायत सचिव श्री अनिल साहू, ब्लॉक समन्वयक श्री रत्नलाल चरपोटा, संस्था प्रमुख श्री सुरेन्द्र जाट, श्री अमृत परिहार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं एवं ग्रामीण नागरिकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली, जिससे जल संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन का संदेश जन-जन तक पहुंचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound