तरंगा तीर्थ (मेहसाना तरंगा तीर्थ) । रोग से ठीक होने के लिए दवाई और डॉक्टर से ज्यादा महत्वपूर्ण है परहेज का पालन करना। इसके बिना दुनिया की कोई ताकत आपको रोगमुक्त नहीं कर सकती । उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने तरंगा तीर्थ पर संबोधित क ते कहा कि परहेज अपने आप में सबसे बड़ी दवाई और इलाज है ।
उन्होंने कहा कि बीमारी को छिपाना सबसे बड़ा पाप और अपराध है स्वस्थ आदमी को रोगी बनाने का पाप कमाता है । राष्ट्रसंत ने स्पष्ट कहा कि ऋषि-मुनियों ने हजारों वर्ष पूर्व गुफा में साधना करके सोशल डिस्टेंसिंग का संदेश दिया है आध्यात्मिक साधना से विकसित जीवन शैली रोगों का नजदीकी नहीं आने देगी । मुनि कमलेश ने कोरना मुक्त विश्व से निर्माण के लिए आध्यात्मिक प्रशिक्षण पर जोर दिया मजबूत म्युनिटीपावर पावर ही करो ना को पराजित कर सकता है ।
जैन संत ने स्पष्ट कहा कि सरकार की कोरोना गाइडलाइन मास्क लगाना दूरी बनाए रखना सैनिटाइजर का प्रयोग करना लापरवाही करना मो तको खुला निमंत्रण देने के समान है पालन करें रविवार तक तरंगा तीर्थ मैं रुक कर साधना करने की संभावना है।