मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वीसी के माध्यम से रतलाम के कोरोना वॉलेंटियर्स से बातचीत की
रतलाम । मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना संकट से निपटने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है, परंतु बिना जनता के सक्रिय सहयोग के हम इस लड़ाई को नहीं जीत पाएंगे। कोरोना संक्रमण को समाप्त करने के लिए हर व्यक्ति को जागरूक करना आवश्यक है। हर व्यक्ति को यह समझना होगा कि मास्क लगाना, 2 गज की दूरी रखना, बार-बार हाथों को धोना तथा जब-तक कोरोना संक्रमण समाप्त नहीं हो जाता, तब-तक बिना आवश्यक काम के घर से बाहर न निकले।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह खुशी की बात है कि मध्यप्रदेश में कोरोना वालेंटियर के रूप में 92 हजार से अधिक लोगों ने अपना पंजीयन कराया है जिसमें रतलाम जिलें में 2278 वालेंटियर द्वारा पंजीयन कराया गया है। ये सभी इस संकट की घड़ी में लोगों की सेवा करने के लिए जी-जान से तैयार हैं। मुझे विश्वास है कि यह वॉलेंटियर्स सेना चमत्कार करेगी तथा शीघ्र ही प्रदेश कोरोना संकट से बाहर निकलेगा।
मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना वॉलेंटियर्स तथा जन अभियान परिषद के सदस्यों से बातचीत कर रहे थे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग, उज्जैन से जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री विभास उपाध्याय, और रतलाम जिले के एनआईसी कक्ष से म.प्र. जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक व कोरोना वॉलेंटियर सम्मिलित हुए।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रतलाम जिलें के कोरोना वालेंटियर श्री गोंविद काकानी से बात कि तो उन्होने बताया कि वर्तमान में कोरोना वालेंटियर वेक्सीनेशन के अभियान में लगे है, साथ ही मेडीकल कॉलेज रतलाम में स्वैच्छिक रूप से सेवाएं दी जा रही है कोरोना मरीजो के आत्मविश्वास को बढाने के लिये कांउसिलिंग कि जा रही है, वही हेल्प डेस्क के माध्यम से मरीजों के परिजनों को जानकारी दिया जाने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रतलाम जिलें में किये जा रहे कार्यो कि प्रशंसा कि साथ ही उन्होने कहा कि कोरोना वॉलेंटियर्स कोरोना मरीजों की सेवा करते समय स्वयं का भी पूरा ध्यान रखें। बिना पीपीई किट पहने किसी कोरोना मरीज से न मिलें। पूरे प्रयास करें कि हम खुद भी संक्रमित न हो और अपने परिवार को भी संक्रमित न होने दें।
जिलें के एनआईसी कक्ष में म.प्र. जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय, कोरोना वालेंटियर गोंविद काकानी, राकेश मोदी, गोविंद शर्मा, कृष्णा डिडोंर, मनीषा ठक्क्र, सलोनी पावेचा, अमान माहेश्वरी, समरथ भाभर, राकेश पाटीदार, पुरालाल सूर्यवंशी, मुकेश पोरवाल, संतोष सोंलकी, पप्पुलाल पाटीदार, लक्षमीनारायण शर्मा, सहित जिलें में बेबकास्ट के माध्यम से परिषद से जुडे विकासखण्ड समन्वयक, व सैकडों मैं कोरोना वालेंटियर ऑनलाइन जुडकर मुख्यमंत्री जी का संबोधन सुना।
चार स्तर पर कार्य करें कोरोना वॉलेंटियर
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोरोना वॉलेंटियर्स मुख्य रूप से चार स्तरों पर कार्य करें। पहला- कोरोना संबंधी उपचार में लोगों की मदद करना, उनकी जाँच करवाना उन्हें अस्पताल पहुँचाना। दूसरा- 45 वर्ष की आयु के हर व्यक्ति को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करना, उन्हें वैक्सीनेशन केंद्रों पर ले जाना तथा वैक्सीनेशन केंद्रों पर व्यवस्थाओं में सहयोग करना। तीसरा- जनता को मास्क पहनने, 2 गज की दूरी रखने आदि कोरोना संबंधी सावधानियों का पालन करने के लिए जागरूक करना। चौथा- जनता को इस बात के लिए प्रेरित करना कि वे अपने गली, मोहल्ले, वार्ड, ग्रामीण क्षेत्र में स्व-प्रेरणा से कर्फ्यू लगाएँ तथा घर से बाहर न निकलें एवं सभी वालेंटियर का चरणबद् रूप से आवश्यकतानुसार सहयोग लिया जायेगा।