रतलाम । श्री राजपूत नवयुवक मण्डल, न्यास के बुर्जुग पदाधिकारी व सदस्यों ने गुरूवार को दुसरे चरण का कोविड-19 कोरोना वैक्सीन टीका बाल चिकित्सालय में जाकर लगवाया। इनमें न्यास अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह गोयल, टिकमसिंह सोलंकी, महेन्द्रसिंह राठौर, महेन्द्रसिंह चौहान, मनोहरसिंह चौहान, देवीसिंह राठौर, दिनेश वाघेला, दिलीपसिंह चौहान, किशौरसिंह चौहान, राजेन्द्रसिंह पंवार आदि ने कोरोना वैक्सीनटीका लगवाकर समाजजनों और 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले युवक-युवतियों को वैक्सीन टीका लगवाने एवं कोरोना की वर्तमान इस स्थिति में मुंह पर मास्क पहनने, बार-बार हाथ धोने, बहुत जरूरी हो तो ही घर से निकलने, दो गज की दुरी बनाए रखने और हेंड सेनेटाईज का उपयोग करने का आव्हान किया है।