युवा प्रतिभाशाली कलाकार देव सिंह देवड़ा का रतलाम से रेडियो जॉकी तक सफर

रतलाम । रतलाम के युवा प्रतिभाशाली कलाकार देव सिंह देवड़ा ने अपने संघर्ष और मेहनत के दम पर एक नई पहचान बनाई है। मात्र 22 वर्ष की उम्र में देव सिंह देवड़ा का चयन उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ स्थित 90.4 हाफ लेमन रेडियो में रेडियो जॉकी (RJ) के रूप में हुआ है। खास बात यह है कि देव रतलाम के टीआईटी रोड निवासी पहले युवा हैं जिन्होंने रेडियो जॉकी के क्षेत्र में यह उपलब्धि हासिल की है।
देव सिंह देवड़ा ने बहुत कम उम्र में अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। इसके साथ ही उन्होंने रतलाम में “अपनी ज़बान” नाम से ओपन माइक शो आयोजित कर युवाओं और कलाकारों को मंच प्रदान किया।
देव ने सेंट्रल इंडिया के सबसे बड़े आर्टिस्ट प्लेटफॉर्म इंदौरी आर्टिस्ट के साथ भी कार्य किया, जहाँ उनकी कला और प्रतिभा को नई पहचान मिली। लगातार मेहनत, कला के प्रति लगाव और लोगों से जुड़ने की क्षमता ने उन्हें आज रेडियो की दुनिया तक पहुँचाया है।
अब देव सिंह देवड़ा “शाम बवाल है” नाम के शो के साथ श्रोताओं का मनोरंजन करेंगे। यह शो हर शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक प्रसारित होगा, जिसमें मनोरंजन, मस्ती और शानदार अंदाज़ का तड़का देखने को मिलेगा।
देव सिंह देवड़ा की यह सफलता रतलाम के युवाओं के लिए प्रेरणा है कि छोटे शहरों से निकलकर भी बड़े सपनों को पूरा किया जा सकता है। उनकी यह उपलब्धि साबित करती है कि यदि मेहनत और जुनून सच्चा हो, तो मंज़िल ज़रूर मिलती है।उल्लेखनीय हे कि देवड़ा श्री गुरु तेग़ बहादुर पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कुल शास्त्री नगर के पुर्व छात्र रहे हे ।

Play sound