

पिपलिया मंडी। अखिल भारतीय श्री जैन दिवाकर संगठन समिति (रजि.) द्वारा “जैन दिवाकर रत्न सम्मान” से सम्माननीय श्री शांतिलाल दोशी, पिपलिया मंडी को सम्मानित किया गया। समिति के पदाधिकारीगण 27 मई 2026 को श्री शांतिलाल दोशी के निवास स्थान पर पहुँचे एवं उन्हें सम्मान पत्र भेंट कर अभिनंदन किया। यह सम्मान उन्हें धर्म, समाज सेवा, सदाचार एवं मानवता के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायी योगदान के लिए प्रदान किया गया।
इस अवसर पर संगठन समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि श्री शांतिलाल दोशी का जीवन समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने सदैव धर्म, संस्कार, सेवा एवं सामाजिक समर्पण की भावना के साथ कार्य करते हुए समाज में सकारात्मक चेतना का प्रसार किया है। समिति ने उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सतत सक्रिय जीवन की मंगलकामना करते हुए कहा कि ऐसे व्यक्तित्व समाज की अमूल्य धरोहर होते हैं।
इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनिल लाला बम राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संतोष चोपड़ा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सिद्धराज संघवी राष्ट्रीय युवा महामंत्री कमलेश दुग्गड़ सहित संगठन समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।