सम्भागीय सम्मेलन हेतु आयोजन समिति की बैठक संपन्न

रतलाम । मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई रतलाम द्वारा आगामी 29 जून को आयोजित किए जा रहे संभागीय सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा हेतु आज आयोजन समिति की बैठक पॉवर हाउस रोड स्थित पत्रकार भवन पर संपन्न हुई ।
बैठक में उपस्थित सदस्यों को आयोजन संबंधी प्रभार बांटे गए तथा सम्मेलन में रखे जाने वाले प्रस्तावों एवं एजेंडे पर चर्चा की गई । जिले में पत्रकारिता क्षेत्र में अहम योगदान देने वाले वरिष्ठतम पत्रकारों को संभागीय सम्मेलन में संघ की ओर से सम्मान किए जाने का भी निर्णय लिया गया । बैठक में आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर सदस्यों ने अपने अपने सुझाव रखे । बैठक में आयोजन समिति के सदस्यगण प्रदेश संयुक्त सचिव भेरूलाल टाँक, रतलाम जिलाध्यक्ष राजेश जैन, संभागीय महासचिव विजय मीणा, जिला महासचिव दिनेश दवे,जिला उपाध्यक्ष आरिफ कुरैशी, श्रीनाथ योगी , राकेश पोरवाल , संभागीय पदाधिकारी सुजीत उपाध्याय , गोविंद उपाध्याय , जिला सचिव सौरभ कोठारी , निलेश बाफना , सिकंदर पटेल , राजेश वासनवाल उपस्थित थे ।