पुज्यनीय गुरुदेव मुनिंद जैन दिवाकर करो आनंद के जाप संपन्न

जावरा (अभय सुराणा) । गुरु कि महीमा अपरम्पार है गुरु के नाम से सब काम सिद्ध हो जाते हैं ऐसे गुरु जैन दिवाकर श्री चौथमल जी म सा जिन्होंने अपनी वाणी से असंभव को संभव कर दिया था ऐसे गुरु के गुणगाण वर्ष 2012 से लगातार शुक्ल पक्ष की प्रति तेरस को “पुज्यनीय गुरुदेव मुनिंद जैन दिवाकर करों आनंद” के जाप एवं दिवाकर चालीसा एवं शांतिनाथ भगवान के स्तवन “साता किजो जी श्री शांतिनाथ प्रभु शिव सुख दिजो जी के साता किजो जी” के साथ सकुशल जाप संपन्न हुए उक्त जानकारी देते हुए नवयुवक मंडल के पुर्वाध्यक्ष द्वय नितिन कोलन ने बताया की जाप गुरुभक्तों द्वारा लगातार 14 वर्षों से किये जा रहे हैं उसी कम्र में प्रथम जेठ सुदि 13 के जाप एवं प्रभावना का लाभ सुजानमल सुधीर कुमार सचिन कुमार कोच्चटा परिवार द्वारा लिया गया जाप के पश्चात मांगलीक सुश्रावक शांतिलाल डांगी द्वारा दि गई।
उपाध्याय डॉ गौतम मुनि जी म सा की पावन प्रेरणा से प्रति रविवार को नवनिर्मित श्री कस्तुर पावन धाम सेजावता रोड पर सामुहिक सामायिक दिवस के रुप में मनाया जाता है इसी कड़ी मै 31 मई रविवार को प्रातः 7:15 बजे सामुहिक सामायिक का आयोजन रखा गया है सामायिक में पधारने वाले महानुभावों कि नवकारसी का लाभ श्रीमति झम्मुबाई रतनलाल जी मेहता द्वारा लिया गया हैं सभी गुरुभक्त गुरुभक्तों से ज्यादा ज्यादा सामायिक करने का निवेदन किया गया है।
जाप में पुर्वाध्यक्ष द्वय पारसमल बरडिया, पुखराज मल कोचट्टा के साथ कस्तुर पावन धाम के अध्यक्ष राकेश मेहता, जैन कांफ्रेंस आत्म ध्यान योजना के राष्ट्रीय‌ संगठन मंत्री संदीप रांका, श्रीपाल कोचट्टा, अजीत रांका, पारस गादिया, सुजानमल ओरा, मनोहरलाल चपडोद, मनोज डांगी, राकेश पी कोच्चटा, अशोक रांका, जतीन कोचट्टा, महावीर डांगी, सुशील मेहता, राहुल रांका,स पुखराज भंडारी, विनोद चपडोद, मोहनलाल पोखरना, सुरेंद्र चपडोद, सुभाष चोरडिया, बाबुलाल भटेवरा, आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन संदीप रांका ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound