
रतलाम, 29 मई । भारत सरकार के रेल्वे,राज्य शासन एवं विभिन्न सार्वजनिक उपक्रमों से सेवानिवृत्त अधिकारी, कर्मचारियों के हितार्थ आवश्यक प्रयास किये जाएंगे ।सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सुविधा हेतु पेंशनर भवन के निर्माण को लेकर सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चैतन्य काश्यप से भी मार्गदर्शन प्राप्त किया जाएगा, उक्त आशय का आश्वासन रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री मनोहर पोरवाल ने पेंशनर संगठन के पदाधिकारियों द्वारा आयोजित स्वागत कार्यक्रम में व्यक्त किया ।संयुक्त पेंशनर एसोसिएशन द्वारा गत दिवस प्राधिकरण अध्यक्ष श्री मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्षद्वय गोविन्द काकानी, प्रवीण सोनी, संचालक मण्डल सदस्यगण राजेंद्र गोयल, राजेंद्र मौर्य, धीरज व्यास,श्रीमती राखी व्यास एवं श्रीमती किरण महावर के स्वागतार्थ प्राधिकरण कार्यालय में सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया था । पेंशनर एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा इस अवसर पर प्राधिकरण पदाधिकारी गण को नगर विकास के परिप्रेक्ष्य में बहुमूल्य सुझाव भी दिए गए । प्राधिकरण पदाधिकारियों द्वारा उपस्थित सदस्यों को आश्वस्त किया गया कि नगर विकास एवं असहाय जनों के सहायतार्थ प्राधिकरण निरंतर कार्य करेगा । उपाध्यक्षद्वय गोविंद काकानी एवं प्रवीण सोनी ने कार्यक्रम के दौरान पेंशनर एसोसिएशन के सदस्यों को आश्वस्त किया कि उन्हें पेंशनर ऑडिटोरियम दिलाने हेतु हर संभव प्रयास किए जाएंगे ।
कार्यक्रम का संचालन संयुक्त पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी श्री शांतिलाल शर्मा ने किया । कार्यक्रम के दौरान पेंशनर एसोसिएशन के श्री अरविंद सोनी, श्री आई. एस.पुरोहित, श्री नरेंद्र जोशी, श्री माथुर,श्री तावड़े, श्री सुखदेव, श्री रूपम वोरा, श्री राहुल उपाध्याय,श्री अनिल तिवारी, श्री हेमंत राय, श्री अशोक नागर, श्री आर. के.सतवानी, श्री जे. एस. घोसर, श्री एच.वैरागी, श्री वेद प्रकाश शर्मा आदि मौजूद थे ।