निर्माणाधीन बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का निरीक्षण किया

रतलाम 29 मई। जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं अंतरराष्ट्रीय पहलवान श्री बलवंत भाटी तथा जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी रुचि शर्मा द्वारा निर्माणाधीन बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन विभिन्न कार्यों का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर श्री बलवंत भाटी ने कहा कि इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के निर्माण से रतलाम जिले के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। निरीक्षण के दौरान खेल प्रशिक्षक श्री जितेन्द्र धुलिया सहित निर्माण एजेंसी के सुपरवाइजर एवं इंजीनियर उपस्थित थे ।

Play sound