

जावरा (अभय सुराणा) । प्राणी मात्र की सकारात्मक सोच एवं पुरुषार्थ की भावना से की गई सेवा ही प्रभु सेवा है भुखे को भोजन कराना ही प्रभु की सबसे बड़ी भक्ति है और लगभग 100 वर्षों से गरिब एवं असहाय लोगों को लगातार भरपेट स्वादिष्ट भोजन कराने वाली सेवा भावी संस्था श्री अन्नक्षेत्र जन कल्याण समिति के पदाधिकारी व अन्य शासकीय सेवा निवृत्त बन्धुओं द्रारा लगातार निस्वार्थ पुरूषार्थ की भावना से अपनी नियमित सेवा देने वाले समाज सेवीयो का शत् शत् वन्दन अभिनन्दन करते हुए उक्त विचार आल इंडिया जैन कांन्फ्रेंस दिल्ली के वरिष्ठ मार्गदर्शक सुजानमल कोचट्टा ने आज कोरोना में दिवंगत अपने छोटे भाई महेन्द्र कोचट्टा भाईजी सहित लगभग आज 12 और अन्य परिवारजनों के मृतकों की पुण्य तिथि पर सभी को अपनी भावभीनी भावभरी भावांजलि आदरांजलि श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए व्यक्त किए।
आपने कहा कि सकल जैन समाज के उदारमना धर्मनिष्ठ समाजसेवी स्व. जेठमल जी साहब रूनवाल जो कृषि मण्डी के उस समय के प्रतिष्ठित व्यापारी थे ने अन्य समाज सेवीयो को साथ लेकर अन्नक्षैत्र की स्थाई स्थापना कर गरिब एवं असहाय लोगों के लिए नियमित भोजन शाला की स्थापना की थी उनके बाद अनेक धर्मनिष्ठ समाज सेवी इसका विधिवत संचालन कर रहे हैं जानकारी अनुसार लम्बे समय तक राधेश्याम जी भावसार ने भी सेवा कार्यों को गति प्रदान की व उनके सभी सेवा भावी सहयोगी साथी आज भी अपनी नियमित सेवा दे रहे हैं और उनके निधन के बाद समाजसेवी व नगर पालिका के पुर्व पार्षद चन्द्र प्रकाश ओस्तवाल इस अन्न क्षैत्र जन कल्याण समिति के अध्यक्ष बने हैं उनके साथ संजय दासौत सहित अनेक समाज सेवी अपनी नियमित सेवा दे रहे हैं सभी साधुवाद के पात्र हैं।
कोचट्टा ने बताया कि आज कल्याण समिति के लगातार प्रयासो से चार डायलिसिस मशीनो द्वारा बहुत कम नामिनल रेट में डायलिसिस की सुविधाए दी जा रही है वहीं निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एम बी एस डा द्वारा किया जाकर असहाय रोगियों को दवाईयां भी निःशुल्क दी जा रही है यही नहीं छात्र छात्राओं को निःशुल्क कम्प्यूटर ट्रेनिंग दी जाती है वहीं वृद्धाश्रम के साथ फिजोथेरिप का ईलाज भी एक्सपर्ट डाक्टरो के माध्यम से किया जा रहा है।
आपने कहा कि जावरा वासियों के लिए बहुत गौरव की बात है कि 100 वर्ष पवित्र उद्देश्य को लेकर स्थापित की गई जन सेवा संस्था ने आज सकारात्मक व पुरूषार्थ की भावना के साथ एक वटवृक्ष का रूप ले लिया है ।हर समाज के धर्मनिष्ठ परिवार अन्नक्षैत्र जन कल्याण समिति की सेवा भावना से अभिभूत होकर हर तरह का सहयोग देने में अग्रणी रहते हैं सबको नमन सबको साधुवाद। इस अवसर पर उपस्थित अन्न क्षैत्र जन कल्याण समिति के अध्यक्ष ने भी सभी के अप्रत्याशित सहयोग के लिए सभी को धन्यवाद एवं साधुवाद दिया।
आज अन्य जिन दिवंगत आत्माओं की पुण्य तिथि थी उनमें स्व स्वास्तिक पारिक उत्कर्ष भार्गव, स्व जयन्ती लाल जी कियावत, शान्तिलाल जी श्रीमाल,स्व ओमप्रकाश जी राठौर सेठिया, स्व श्री मती विमला देवी श्री श्रीमाल, श्री मती पुष्प देवी राठौर , स्व. श्री मती भागवन्ता बाई शर्मा,प्रत्युष पाण्डेय, स्व. चम्पालाल जी अग्रवाल,स्व आजाद दख एवं स्व श्री मती दया कुंवर आदि की पुण्य तिथि पर आज सभी परिवार के परिजनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर ना केवल गरिबों को भोजन कराया बल्कि सभी ने हाथ जोड़कर मृतात्माओ के प्रति अपनी भावभीनी भावभरी भावांजलि आदरांजलि भी मंत्रोच्चारण के साथ प्रदान की। मुझे भीव समिति के सभी सदस्यों को पहली बार इतनी पुण्य आत्माओं को श्रद्धांजलि देने का अवसर मिला।