
जावरा (अभय सुराणा) सिविल हॉस्पिटल जावरा में पदस्थ श्रीमति ऊषा बीड़वान दाई मां लेबर रूम में कार्यरत होकर आज अपनी शासकीय सेवा 33 वर्ष पूर्ण कर सेवानिवृत हो गई,इस अवसर पर सिविल हॉस्पिटल जावरा प्रभारी डॉ दीपक पालड़ीया ने कहा कि चिकित्सा सेवा में श्रीमती ऊषाबाई बिड़वान दाई ने 33 वर्ष तक एक ही जगह सिविल हॉस्पिटल जावरा में ज्वाइनिंग से लगाकर सेवानिवृत्त होने तक पूरी ईमानदारी के साथ स्वास्थ्य सेवाये देकर मिसाल कायम की है जो कि सराहनीय है सभी कर्मचारियों को श्रीमती ऊषाबाई बिड़वान से प्रेरणा लेकर अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करना चाहिए।
सिविल हॉस्पिटल जावरा डॉ अरुण गुप्ता ने ऊषा बीड़वान के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सामाजिक दायित्व में सक्रिय रहने के लिए कहा, तथा आपने कोरोना काल में अपनी अमूल्य सेवाएं दी, खेरुनीशा खान, शशिकला वर्मा, शिरोमणि मसीह, श्वेता सिंह, भरत बीडवान, दीपिका बीडवान, कैलाश पवार, गोपाल सिंह राठौर ने भी ऊषाबाई बिड़वान के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज शासकीय सेवा के दौर में आप जैसा कर्तव्य निष्ठ,निष्ठावान,ईमानदार,मेहनती व्यक्तित्व मिलना मुश्किल है, सरल, सहज, मिलनसार व्यक्तित्व की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की, इस दौरान श्रीमती ऊषाबाई बिड़वान का हार फूल, शाल श्रीफल,से सम्मान करते हुए स्मृति चिन्ह , अभिनन्दन पत्र भेंट किया अतिथियों का स्वागत अनीता जोशी,स्वीटी झाला, सोनिया साल्वी कृष्णा धाकड़, रीना सोलंकी, पदमा चंद्रावत,आदि ने किया, संचालन शैलेन्द्र कुमार दवे ने किया। आभार भारत सिंह ने माना।