

रतलाम। श्री पंचान अग्रवाल महिला मंडल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कथा का शुभारंभ आज 29 मई शुक्रवार को किया गया। प्रसिद्ध कथावाचक पंडित अनिरुद्ध जी मुरारी द्वारा कथा के विभिन्न प्रसंगों का सुंदर वर्णन किया गया। प्रारंभ मै महाराजा अग्रसेन जी के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्ज्वलित कर कथा का शुभारंभ किया गया।
सामाज प्रमुख श्री शांतिलाल जी चौधरी तथा समाज के विभिन्न संगठन प्रमुखों ने पंडित अनिरुद्ध जी मुरारी का स्वागत किया तथा पोथी पूजन किया।
इस अवसर परमहिला मंडल प्रमुख श्रीमती सुभद्रा अग्रवाल, वर्षा अग्रवाल, सुषमा मित्तल एकता मित्तल, प्रमिला खारीवाला ,मोहिनी अग्रवाल, सुनीता गर्ग, शकुंतला मित्तल ज्योति अग्रवाल, रेखा गोयल,अंजू मित्तल,अनीता अग्रवाल,प्रियंका अग्रवाल, आभा अग्रवाल, जया अग्रवाल आदि उपस्थित थी। जानकारी प्रवक्ता लीना अग्रवाल ने दी।