विकास कार्याे के लिए समर्पण का भाव होना अति आवश्यक-मंत्री श्री चेतन्य काश्यप

  • अवैध-अनाधिकृत कॉलोनियों में सड़क निर्माण के कार्य शीघ्र पूर्ण होंगे-महापौर प्रहलाद पटेल
  • वार्ड 9 की 4 अनाधिकृत कॉलोनी की सड़क निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

रतलाम 31 मई। विकास कार्य करवाये जाने हेतु नगर के प्रति समर्पण का भाव होना अति आवश्यक है, यह भावना नगर के प्रत्येक नागरिकों में होना चाहिये ताकि रतलाम नगर ओर अधिक तेजी से विकसित हो।
उक्त उद्गार सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री माननीय श्री चेतन्य जी काश्यप ने वार्ड क्रमांक 9 की अनाधिकृत कॉलोनी क्रमशः तिरूपति नगर, दीपक नगर, प्रियदर्शनी नगर व कस्तुरबा नगर गृह निर्माण समिति में 1.50 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण कार्य के भूमि पूजन के अवसर पर व्यक्त किये।
उन्होने कहा कि ऐसे नागरिक जिन्होने अवैध व अनाधिकृत कॉलोनियों में मकान बनाने हेतु प्लॉट क्रय किये है उसमें नागरिक की गलती नहीं है, उन्होने अपनी खून-पसीने की कमाई उसे खरीदा है, अवैध-अनाधिकृत कॉलोनी बनाना कॉलोनाईजर की गलती है। कॉलोनाईजर द्वारा काटी गई अवैध/अनाधिकृत कॉलोनी के निवासी वर्षाे से मूलभुत सुविधाओं के अभाव में रह रहे थे जो अनुचित है। अब इन कॉलोनीवासियों को सभी मूलभुत सुविधाऐं उपलब्ध होगी।
मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि 1500 हेक्टेयर में इण्डस्ट्रीयल कॉरीडोर 450 करोड़ की लागत से विकसित हो रहा है साथ ही इस हेतु 200 करोड़ की लागत पावर सब वे स्टेशन भी बनेगा। साथ ही सज्जन मिल की सभी देनदारियां शीघ्र पूर्ण की जाकर इस भूमि को शासन के अधीन लिया जायेगा।
महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर कहा कि केबिनेट मंत्री श्री काश्यप के नेतृत्व रतलाम नगर दिन दोगुनी व रात चौगुनी तरक्की कर रहा है, रतलाम नगर के नागरिकों नित नई सौगाते मिल रही है। अवैध व अनाधिकृत कॉलोनियों में सड़क निर्माण के कार्य 6 माह में पूर्ण कर दिये जायेंगे।
उन्होने इस अवसर पर नागरिकों से आव्हान किया कि वे विकास व्यय नगर निगम में अवश्य जमा करायें यह राशि आपकी कॉलोनियों में ही विकास कार्याे में व्यय की जायेगी साथ ही रतलाम नगर को स्वच्छ व सुन्दर बनाने में भी अपना योगदान दें।
भाजपा जिलाध्यख प्रदीप उपाध्याय ने इस अवसर पर कहा कि केबिनेट मंत्री श्री काश्यप व महापौर श्री पटेल 1 ओर 1 ग्यारह की तर्ज पर कार्य करते हुए रतलाम नगर का तेजी से विकास कर रहे हैं जो प्रशंसनीय है। पूरे नगर में पक्की सड़कों का जाल सा बिछ गया है, रतलाम नगर में विकास की गंगा बह रही है।
निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि अवैध व अनाधिकृत कॉलोनियों की कोई भी सड़कें अधूरी नहीं रहेगी। नगर की 80 प्रतिशत कॉलोनी में मूलभुत सुविधाऐं सड़क, पानी व बिजली उपलब्ध हो चुकी है शेष 20 प्रतिशत कॉलोनियों में भी तेजी से कार्य किया जायेगा।
भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि वार्ड 9 की अनाधिकृत कॉलोनियों के निवासी विगत लम्बे समय से मूलभुत सुविधाओं की राह देख रहे थे। सड़क निर्माण का भूमि पूजन होने से नागरिकों में हर्ष व्याप्त है।
प्रारंभ में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री माननीय श्री चेतन्य जी काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, भाजपा जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य बजरंग पुरोहित, भाजपा जिला कोशाध्यक्ष पवन सोमानी, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती निशा सोमानी, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, प्रहलाद राठौड़, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, विवेक शर्मा, भावना गुर्जर, दिव्या शर्मा, धर्मेन्द्र देवड़ा, ऋषभ जैन, दीपक राज पुरोहित, अर्पित उपाध्याय, जुबिन जैन, अभिषेक शर्मा, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, दिलीप गांधी, विशाल शर्मा, अक्षय संघवी, मनोहरलाल राजू सोनी, रामुभाई डाबी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, पार्षद शक्तिसिंह राठौर, परमानन्द योगी, योगेश पापटवाल, श्रीमती देवश्री पुरोहित, श्रीमती अनिता वसावा, पार्षद प्रतिनिधि गौरव त्रिपाठी, जयेश वसावा के अलावा अखिलेश पंड्या, बंटी जाट, प्रभाकर तावरे, दिलीप पंडित डूंगरसिंह पंवार, प्रकाश परवाना, धीरज प्रजापत, लक्ष्मण सोनी, महेंद्र मजावदिया, रतन जाट, बृजेश झा, आशुतोष राजपुरोहित, अनिल भावसार, संतोष लालवानी, इंदु मईडा, वैशाली राणावत, नीलम पटेल, लोकेश जाट, संतोष मजावदिया, ममता राठौर, दीपिका कपिल चौबे, ममता व्यास, आशा गौड़, पौराणिक मैडम, श्रीमति अर्चना मीणा जगदीश उपाध्याय, दीपक शर्मा, नवीन व्यास,सतीश तिवारी,अरविंद मिश्रा तिरूपति नगर, दीपक नगर, प्रियदर्शनी नगर व कस्तुरबा नगर गृह निर्माण समिति के पदाधिकारी तथा नागरिकों ने सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।
कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित ने किया व आभार क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती निशा सोमानी ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound