विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण परामर्श शिविर सम्पन्न, दवाई वितरण की गई

रतलाम । विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर महर्षि परशुराम ब्राह्मण सहकारी साख संस्था मर्यादित रतलाम,जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति रतलाम द्वारा संचालित नि: शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण परामर्श शिविर प्रकोष्ठ, लायंस क्लब रतलाम समर्पण द्वारा श्री अरबिंदो हॉस्पिटल जैन दिवाकर के सहयोग से दो बत्ती स्थित चौपाटी पर प्रातः 7.30 बजे 10.30 बजे तक बी पी, शुगर, स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवाई वितरण की गई।चिकित्सको द्वारा समय समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने एवं संतुलित आहार के महत्व पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर तंबाकू एवं धूम्रपान से होने वाले दुष्प्रभावों, मुख कैंसर की रोकथाम तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संबंध में भी जागरूकता प्रदान की गई। शिविर में बड़ी संख्या में श्रमिक,आम नागरिकों एवं उनके परिजनों ने भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। शिविर में लगभग 183 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ और निशुल्क दवाइयां वितरण की गई। श्री जैन दिवाकर अरबिंदो हॉस्पिटल रतलाम के मैनेजर श्री आशुतोष श्रीवास्तव के निर्देशानुसार टीम शेरू हुसैन मंसूरी मार्गदर्शन में कैंप सम्पन्न हुआ।
इस सामाजिक एवं जनस्वास्थ्य उन्मुख पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।इस अवसर पर संदीप व्यास अध्यक्ष महर्षि परशुराम ब्राह्मण सहकारी साख संस्था,अजय कुमार जोशी, सत्येन्द्र जोशी, संजीव कुमार शर्मा, डॉ श्वेता विंचुरकर अध्यक्ष लायंस क्लब रतलाम समर्पण/संस्था संस्थापक, रीता दीक्षित,कविता व्यास,कुसुम चाहर,शबाना जीवा खान,किरण ओझा, प्रेमलता जैन, हित्वी श्रीमाली,संजय जाटव राजेन्द्र कुमार जोशी संस्था संरक्षक, उमेश माहेश्वरी संस्था संरक्षक कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति, डॉ कैलाश नाथ काटजू विधि महाविद्यालय से एन एस एस के विद्यार्थियों ने सेवा प्रदान की। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से पैरा लीगल वालेंटियर श्रीमती प्रीति गोठवाल,पं विजय हेमकांत शर्मा द्वारा शिविर में उपस्थित सभी श्रमिकों को विधिक जागरुकता से संबंधित जानकारी प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound