प्रधानमंत्री मोदी जी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर 05 से 21 जून तक भाजपा का विशेष अभियान

जिला कार्यशाला मे तैयारियों की चर्चा कर किया विभिन्न समितियों का गठन

रतलाम । देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व मे सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित केन्द्र सरकार 12 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी 05 जून से 21 जून तक विशेष अभियान चलायेगी। इसमें एक पेड़ माॅ के नाम , वृक्षारोपण अभियान, स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान प्रगति पथ यात्रा, विकसित भारत संकल्प सम्मेलन विशेष जनसम्पर्क , योग दिवस कार्यक्रम होगे। शनिवार को उजाला पैलेस मे भाजपा की जिला कामकाजी बैठक मे आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। पार्टी पदाधिकारीयों की समितियों का गठन कर उन्हे जवाब देही सुनिष्चित की गई। जिला प्रभारी विवेक जोशी ने मार्गदर्शन दिया। अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने की।
बैठक के आरंभ मे भाजपा के पितृपुरूषो एवं भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि मोदी जी की सरकार 12 वर्ष पूर्ण होने पर 05 जून का विश्व पर्यावरण दिवस मनेगा इसमें एक पेड माँ के नाम अभियान चलेगा। 08 से 14 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान मे वृक्षारोपण एवं स्वच्छता प्रगति पथ यात्रा और विकसित भारत संकल्प सम्मेलन होगे। इनमे मंत्री, सांसद एवं पार्टी पदाधिकारियों शामिल होगे। 11-12 जून को मीडिया संवाद , 12 को जनकल्याण शिविर,15 जून को सभागार बैठके, 19-20 जून 2026 को प्राकृतिक खेती कार्यशालाए एवं 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम होगे। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से सभी आयोजनों को सफल बनाने का आह्वान किया।
जिला प्रभारी विवेक जोशी ने हाल ही में हुए जिला प्रशिक्षण वर्ग के सफल आयोजन की प्रशंसा करते हुए पदाधिकारियों से प्रशिक्षण के विषयों का गहन अध्ययन रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के 12 वर्षीय कार्यकाल ने कार्यकर्ताओं का सिर उठाकर चलने का अवसर दिया है। देश का कोई ऐसा कार्य नहीं है, जो मोदी जी की सरकार ने पूरा नहीं किया हो। भाजपा द्वारा जो कार्यक्रम आयोजित हो रहे है, उनसे जन-जन के बीच मोदी जी का संदेश पहुंचेगा। उन्होने रविवार को होने वाले मन की बात कार्यक्रम की रिपोर्टिंग समय पर देने का आह्वान भी किया। कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री जयवंत कोठारी ने किया। आभार जिला महामंत्री महेश सोनी ने माना। इस दौरान भाजपा के जिला, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोश्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound