श्री महर्षि श्रृंग विद्यापीठ के अध्यक्ष बने सतीश त्रिपाठी

श्री सिखवाल समाज देवस्थान न्यास की बैठक में हुआ निर्णय

रतलाम 31 मई । श्री सिखवाल समाज देवस्थान न्यास की बैठक रविवार को रामगढ़ स्थित श्री गणेश मांगलिक भवन सभागृह में हुई l बैठक में श्री महर्षि श्रृंग विद्यापीठ प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया । निवृत्तमान अध्यक्ष कन्हैयालाल तिवारी एवं उपाध्यक्ष अरुण त्रिपाठी ने अध्यक्ष पद के लिए सतीश त्रिपाठी का प्रस्ताव रखा । जिसका समर्थन न्यास अध्यक्ष अशोक पांडया एवं महासचिव महेश व्यास ने किया । इसके बाद उपस्थित सभी सदस्यों ने समर्थन किया । सर्वानुमति से श्री महर्षि श्रृंग विद्यापीठ प्रबंधन समिति का अध्यक्ष सतीश त्रिपाठी को मनोनीत किया गया ।
इस अवसर पर वरिष्ठ न्यासी लेहरुलाल व्यास ने माला पहनाकर अध्यक्ष सतीश त्रिपाठी का अभिनंदन किया l इस अवसर पर संस्थापक न्यासी शंकरलाल पांडया, कोषाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, न्यासी अनिल पांडया ( खिचड़ी वाला ), अरुण पुरोहित, राधेश्याम नागला, श्याम उपाध्याय, सुरेश पुरोहित, गोपालकृष्ण व्यास , प्रहलाद व्यास, संतोष तिवारी , महेश शर्मा, कैलाश उपाध्याय, चंद्रप्रकाश व्यास, शिव पुरोहित, प्रेमशंकर पुरोहित आदि उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound