
रतलाम 31 मई । देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व मे केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी 05 जून से 21 जून तक चलने वाले विशेष अभियान कार्यक्रमों के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने जिला टोली एवं अन्य टोलियों का गठन कर दिया है। जिला टोली के संयोजक जिला महामंत्री जयवंत कोठारी बनाए गए है।
जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि जिला टोली में सह संयोजक जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चौधरी रहेगे। जिला उपाध्यक्ष अनिता कटारिया एवं प्रहलाद राठौड़ टोली के सदस्य बनाये गये है। विश्व पर्यावरण दिवस की टोली में जिला उपाध्यक्ष जुबीन जैन, जिला मंत्री अनुज शर्मा, युवा मोर्चा जिला महामंत्री रविंद्र पाटीदार, विशेष जनसंपर्क अभियान में जिला उपाध्यक्ष पद्मा जायसवाल, जिला सहकोषाध्यक्ष राजेन्द्र पाटीदार होस्टल,जिला सह कार्यालय मंत्री राजेन्द्र सिंह गुडरखेडा, मीडिया संवाद हेतु जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी, जिला सह मीडिया प्रभारी निलेश बाफना, जनकल्याण शिविर के लिए जिला महामंत्री महेश सोनी, जिला मंत्री राजेन्द्र शांतिलाल पाटीदार, जिला सह कार्यालय मंत्री अखिलेश सिंह की टोली बनाई गई है ।
इसी प्रकार मोदी सरकार की उपलब्धियों की प्रदर्शनी के लिए जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, जिला उपाध्यक्ष सोनू यादव, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, सभागार बैठकें हेतु जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद राठौड, व्यापारी प्रकोष्ठ जिला संयोजक, रजनीश गोयल, व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक रजनीश जैन, प्राकृतिक खेती कार्यशाला के लिए जिला मंत्री राजेन्द्र शांतिलाल पाटीदार, जिला मंत्री अशोक पंड्या एव अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की टोली में जिला मंत्री अनुज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष कीर्ति शरण सिंह , जिला मंत्री प्रताप सिंह शामिल किए गए है ।