सम्भागीय सम्मेलन को लेकर नामली एवं सैलाना तहसील इकाइयों की बैठक संपन्न

रतलाम । आगामी 29 जून 2026 को आयोजित होने वाले मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के रतलाम संभागीय सम्मेलन की कार्य योजना को लेकर रविवार को नामलो तहसील तथा सैलाना तहसील के पदाधिकारियों की बैठक रतलाम जिला अध्यक्ष एवं सम्मेलन संयोजक राजेश जैन, प्रदेश संयुक्त सचिव भेरूलाल टाँक, संभागीय महासचिव विजय मीणा तथा जिला महासचिव दिनेश दवे की उपस्थिति में सम्पन्न हुई ।
नामली तहसील के सदस्यों की बैठक संघ के जिला उपाध्यक्ष श्रीनाथ योगी के नामली स्थित निवास पर सुबह 11 बजे संपन्न हुई जिसमे जिलाध्यक्ष राजेश जैन ने सम्मेलन आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए सदस्यों को जानकारी दी और सुझाव भी आमंत्रित किए । संयुक्त सचिव भेरूलाल टांक ने सदस्यों को आयोजन में सौ प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने का आव्हान किया । बैठक में अंचल के पत्रकारों की समस्याओं के संबंध में चर्चा कर संगठन के माध्यम से हल करने का निर्णय लिया गया । बैठक में संभागीय महासचिव विजय मीणा एवं जिला महासचिव दिनेश दवे ने भी संगठनात्मक विचार व्यक्त किए । बैठक में नामली तहसील अध्यक्ष दिलीप कर्णधार, तहसील महासचिव दीपक गोस्वामी,सचिव अनिल जाट, कोषाध्यक्ष दिलीप शर्मा , सहसचिव टीपू सुल्तान, जिला उपाध्यक्ष श्रीनाथ योगी, विशेष आमंत्रित सदस्य बंटी डाबी, हरीश कुमावत, शैलेन्द्र कोठारी, राजेश जाट आदि उपस्थित थे ।
सैलाना तहसील की बैठक संपन्न
संभागीय सम्मेलन के आयोजन को लेकर सैलाना में भी तहसील ईकाई के पदाधिकारियों की बैठक दोपहर 1 बजे संपन्न हुई । बैठक में जिलाध्यक्ष राजेश जैन ने संभागीय सम्मेलन के सफल आयोजन हेतु सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से सहयोग एवं सुझाव की अपील की गई । बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने सम्मेलन में सैलाना ब्लॉक से सौ प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने हेतु संकल्प व्यक्त किया । बैठक को प्रदेश संयुक्त सचिव भेरूलाल टाँक, संभागीय महासचिव विजय मीणा तथा जिला महासचिव दिनेश दवे ने भी संबोधित किया ।
बैठक में तहसील अध्यक्ष महेन्द्र सोलंकी,संभागीय सचिव विमल मांडोत, जिला उपाध्यक्ष मनोज भंडारी, संजय शर्मा, वैभव मांडोत , विक्रम वैरागी, राजेंद्र सिंह चौहान, नंदलाल वैरागी , कैलाश चंद्र परमार , कृष्ण कुमार राठौर, कन्हैयालाल पाटीदार, नितिन पटेल, ब्रजेश राठौर आदि उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound