
रतलाम। अधिक मास भगवान विष्णु (पुरुषोत्तम) को समर्पित है इस पवित्र माह में किए गए धार्मिक कार्यों का फल अनंत गुना माना जाता है पद्म पुराण के अनुसार इस मास में भगवान विष्णु के नाम का जाप, व्रत कथा सुनना और दान करना मोक्ष और सभी कष्टो से से मुक्ति दिलाता है इसे आत्म शुद्धि का सबसे उत्तम समय माना गया है।
इस पुण्य पवित्र पुरुषोत्तम मास में शहर में श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है जिसमें विश्व विख्यात कथावाचक श्रदेय पूज्यपाद महंत केशवपुर मठ स्वामी 1008 महामंडलेश्वर चिदम्बरानंद सरस्वती मुंबई के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का अमृत पान नगर की धर्म प्रेमी नागरिको को करवाया जाएगा । मीडिया प्रभारी राकेश पोरवाल ने बताया कि कथा आयोजक श्री हरिहर सेवा समिति, श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट व भट्ट परिवार द्वारा आयोजित ज्ञान यज्ञ कल 2 जून 2026 मंगलवार सायं 4 बजे से प्रारंभ होगा तथा 9 जून 2026 मंगलवार तक दयाल वाटिका बंजली सैलाना रोड पर होगा, कथा के दौरान शोभा यात्रा, परीक्षित जन्म एवं सुखदेव आगमन, सती एवं ध्रुव चरित्र, राम जन्म, कृष्ण जन्म, कृष्ण बाल लीला, गोवर्धन पूजा, गोप गीत ,रुक्मणी विवाह ,भगवान का विवाह, सुदामा चरित्र, परीक्षित का अंतिम उपदेश एवं पूर्णाहुति तथा प्रसादी संपन्न होगी कथा परीक्षित श्यामा देवी मोहनलाल भट्ट रहेंगे। कथा के लिए ग्राम बंजली स्थित दयाल वाटिका सैलाना रोड पर भागवत कथा के लिये पंडाल पूजन किया गया । मोहनलाल भट्ट, राजाराम मोतियानी, कैलाश व्यास, सुनील भट्ट ,महेंद्र भट्ट व हरीश सुरोलिया ने पंडाल पूजा कर आरती की।
आयोजन के संरक्षक कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ,पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ,समाजसेवी डॉ राजेश शर्मा, भेरूलाल शर्मा, प्रकाश मजावदिया, मनोहर पोरवाल, सचिन तिवारी, नवीन व्यास, अभय काबरा, ललित दख, पातीराम शर्मा, सुभाष सोनी, जसपाल बग्गा, राजेश धनोतिया, विश्वजीत टंडन, गोविंद काकानी ,सतीश झवर, आदि हैं। मदनलाल भट्ट ,रमेश चंद्र भट्ट, ओमप्रकाश भट्ट, जगदीशचंद्र राव, शांतिलाल राव, हेमंत राव आदि ने नगर की धर्म प्रेमी जनता से इस ज्ञान यज्ञ में भाग लेने का आग्रह किया हैl