
रतलाम। प्रहलाद सिंह राठौर के निधन के पश्चात परिवारजन ने नेत्रदान कर मानवता की मिसाल पेश की है। शोक की इस घड़ी में भी परिवार ने सामाजिक उत्तरदायित्व निभाया और स्वर्गीय प्रहलाद सिंह राठौर के नेत्रदान कर दो नेत्रहीन के जीवन में उजाला भरने का निर्णय लिया। जयदीप कोटडिया की प्रेरणा से अमित सिंह, कृष्ण सिंह,पुत्र वधू मीना राठौर एवं परिजन ने नेत्रदान की अनुमति दी। तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष मयूर गांधी द्वारा मेडिकल कॉलेज डिन डॉ अनीता मुथा को सूचित किया गया। जिनके निर्देशन पर नेत्र विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ ऋषाेंद्र सिसोदिया के नेतृत्व में नर्सिंग ऑफिसर विनोद कुशवाहा, राजवंत सिंह एवं सहायक दीपक चौहान के द्वारा मृतात्मा का कॉर्निया लिया गया।
अंत में परिषद ने शहर वासियों से अपील की कि वह नेत्रदान के प्रति जागरूक बने और अपने परिवार में भी इस विषय पर सकारात्मक चर्चा करें, ताकि मृत्यु के पश्चात भी हमारा जीवन किसी और के लिए प्रकाश का कारण बन सके।