सिंहस्थ 2028 की जमीनी तैयारियों में जुटा प्रशासनिक अमला, बड़ावदा में पहुंचे एसपी,कलेक्टर

बड़ावदा( शिरीष सकलेचा ) । उज्जैन में 2028 में होने सिंहस्थ कि व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक अमला अभी से मुस्तैद होकर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए जमीनी तैयारियों में जुट गया है। लगभग 30 करोड़ श्रद्धालु उज्जैन आयेंगे। इसी को लेकर कलेक्टर मिशा सिंह, एसपी अमित कुमार आदि अधिकारी रविवार शाम पौने सात बजे बड़ावदा पहुंचे। उसके पहले रास्ते में भी कई प्वाइंट देखे।बड़ावदा में बाबा फरीद की दरगाह के समीप अधिकारियों ने पूरी व्यवस्था को समझा।आपस में काफी देर तक चर्चा की।भविष्य की सारी संभावनाओं को तलाशा।दोनो अधिकारियों ने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जावरा बड़ावदा के बीच मुख्य चार पॉइंट देखे। कलेक्टर मिशा सिंह ने बताया कि सिंहस्थ में देश भर से श्रद्धालुओं का आवागमन होगा। अतः अच्छी से अच्छी सुविधाएं देने के लिए व्यवस्था समझने के लिए हम आज आए है। एसपी अमित कुमार ने बताया कि सिंहस्थ में अभी समय है लेकिन हम प्लानिंग बनाकर व्यवस्थाओं को अंजाम देने में लग गए है। पुलिस फोर्स समय पर आवश्यकतानुसार रहेगा।अभी हम सभी संभावनाओं का आंकलन कर रहे है।
ये थे मौजूद…
पुलिस एवं राजस्व विभाग के इस अमले में जावरा सीएसपी युवराज सिंह, एसडीओपी संदीप मालवीय, एसडीएम सुनील जायसवाल, तहसीलदार , बड़ावदा थाना प्रभारी वैभव प्रिय, औद्योगिक थाना प्रभारी प्रकाश गडरिया, सविता राठौर, सहित लोक निर्माण विभाग , पुलिस, राजस्व विभाग के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे। अधिकारियों के साथ वाहनों का बड़ा काफिला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound