शिक्षक पद पर श्रीमति सुल्ताना को 39 वर्ष की गौरवशाली सेवा का स्वर्णिम अध्याय पूर्ण करने पर सम्मान कर भावभीनी विदाई दी।

जावरा । रतलाम नि प्र।सहजता, सरलता, निष्पक्षता की कार्यशैली की जीवंत पहचान रही ,शिक्षक रुकैय्या सुल्ताना के सेवा काल के 39 वर्षों की गौरवशाली एवं बेमिसाल शासकीय सेवा पूर्ण कर आज शासकीय कस्तूर बा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्ति ग्रहण की। उनके विदाई समारोह में विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों तथा गणमान्य नागरिकों ने उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए तिलक लगाकर शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह और उपहार देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि अनीस खान ने कहा कि शिक्षक के रूप में आपके कार्यकाल का पूर्ण होना केवल एक पड़ाव नहीं, बल्कि आपकी महान उपलब्धि है। छात्र छात्राओं को आपके द्वारा दिखाए गए मार्ग और दी गई सीख हमेशा उनका मार्गदर्शन करती रहेंगी।
इस अवसर पर स्वागत और अभिनंदन भाषण प्रभारी प्राचार्य शालिनी श्री वास्तव ने देते हुए कहा कि सफलतापूर्वक अपना कार्यकाल पूर्ण करने पर आपको हार्दिक बधाई । शिक्षा के प्रति आपका समर्पण, छात्रों के उज्ज्वल भविष्य को गढ़ने की लगन और आपका मार्गदर्शन हमेशा अविस्मरणीय रहेगा। आपके द्वारा दी गई शिक्षा और संस्कार छात्रों को जीवन भर सही राह दिखाएंगे। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्य क्रम में शिक्षक परिवार,छात्राओं सहित अन्य गणमान्य नगरी उपस्थित थे। अंत में आभार शोहराब एहमद ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound